Type Here to Get Search Results !

24 July Current Affairs

 



Qs 1. हाल ही में 'राष्ट्रीय प्रसारण दिवस' कब मनाया गया?


✅राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) : 23 जुलाई

✅यह खास दिन देश में संगठित रेडियो प्रसारण के जन्म की याद दिलाता है, जिसे 1927 में भारतीय प्रसारण कंपनी (IBC) की स्थापना के रूप में जाना जाता है।

✅23 जुलाई, 1927 को इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (IBC) ने बॉम्बे स्टेशन से पहला आधिकारिक रेडियो प्रसारण किया।

✅1930 में भारतीय प्रसारण सेवा (ISBS) का गठन किया गया, जिसका नाम 1936 में बदलकर ऑल इंडिया रेडियो (AIR) रखा गया।



Qs 2. वर्ष 2024-25 का कुल अनुमानित बजट कितना निर्धारित किया गया?


✅वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के लिए 48,20,512 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।



Qs 3. हाल ही में किस देश ने दुनिया की पहली हाई - स्पीड कार्बन फाइबर ट्रेन बनाई?


✅चीन ने दुनिया की पहली हाई-स्पीड कार्बन फाइबर ट्रेन बनाई.

✅ये ट्रेन इतिहास की पहली पूरी तरह से कार्बन फाइबर से बनी यात्री ट्रेन है।

✅यह एडवांस्ड ट्रेन 87 मील प्रति घंटे (140 किमी प्रति घंटे) की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है।



Qs 4. हाल ही में किस राज्य के चराइदेव मैदाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया?


✅यूनेस्को ने अहोम साम्राज्य के चराइदेव मैदाम को विश्व विरासत स्थल के रूप में नामित करने की घोषणा की.

✅2023-24 के लिए सांस्कृतिक श्रेणी में, चराइदेव मैदाम (पिरामिड) यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के लिए भारत ने नामांकन किया था।

✅अहोम साम्राज्य स्थल के चराइदेव मैदाम को 52 स्थलों में से चुना गया है.

✅वर्तमान में, उत्तर पूर्व भारत से सांस्कृतिक विरासत की श्रेणी में कोई विश्व धरोहर स्थल नहीं है।

✅भारत में 42 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।

✅चराइदेव मैदाम को असम के पिरामिड के रूप में जाना जाता है और इसे चाओलुंग सुखापा ने 1229 CE में बनवाया था।

✅यह अहोम राजाओं की मूल राजधानी थी और शिवसागर शहर के पास स्थित है।


Qs 5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण कानून रद्द किया?


✅असम सरकार ने मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण कानून रद्द किया।

✅असम सरकार द्वारा असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम और नियम 1935 को निरस्त कर दिया गया है।

✅मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि हमने बाल विवाह के खिलाफ अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करके अपनी बेटियों और बहनों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

✅आज असम कैबिनेट की बैठक में हमने असम निरसन विधेयक 2024 के जरिए असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम 1935 को निरस्त करने का निर्णय लिया है।



Qs 6. हाल ही में किसे भारत की सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया?


✅मनोलो मार्केज़ को भारत की सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। 

✅ये पूर्व मुख्य कोच ईगोर स्टिमक का स्थान लेंगे।

✅स्पेन के मनोलो मार्केज़ 2020 से भारत में प्रशिक्षण दे रहे हैं।

✅उन्होंने दो ISL क्लबों – हैदराबाद FC (2020-23) और FC गोवा (2023-वर्तमान) को प्रशिक्षण दिया है।

✅वह 2021-22 में हैदराबाद FC के साथ ISL कप विजेता हैं।

✅AIFF अध्यक्ष - श्री कल्याण चौबे


Qs 7. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा किसको प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया जायेगा?


✅अभिनव बिंद्रा को 1OC द्वारा प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया जाएगा।

✅यह सम्मान औपचारिक रूप से पेरिस ओलंपिक के समापन से एक दिन पहले 10 अगस्त, 2024 को पेरिस में 142वें IOC सत्र के दौरान प्रदान किया जाएगा।

✅ओलंपिक ऑर्डर, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) का सर्वोच्च पुरस्कार है, जो ओलंपिक आंदोलन के प्रति विशिष्ट योगदान को मान्यता देता है।

✅बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा जीती और व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

✅2018 से बिंद्रा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) एथलीट आयोग के सदस्य हैं।


Qs 8. हाल ही में स्विस ओपन 2024 के युगल का ख़िताब किसने जीता?


✅युकी भांबरी और अल्बानो ओलिवेटी ने स्विस ओपन 2024 का पुरुष युगल खिताब जीता।

✅भारत के युकी भांबरी और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी ने फाइनल में फ्रांस के फैब्रिस मार्टिन और उगो हम्बर्ट को 3-6, 6-3 और 10-6 से हराकर स्विस ओपन 2024 का युगल खिताब जीता।

✅इनदोनो का इस साल का ये दूसरा ख़िताब था, इससे पहले बवेरियन इंटरनेशनल पुरुष युगल खिताब जीता था।


Qs 9. हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन बनी?


✅हरमनप्रीत कौर भारत की ओर से सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बनीं।

✅हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ा है जिन्होंने भारत के लिये अबतक 3,378 रन बनाये हैं।

✅हरमनप्रीत के अब तक 171 टी20 मैचों में 3,415 रन हो गए हैं।

✅Note :- महिला एशिया कप 2024 का आयोजन श्रीलंका के दांबुला में किया जा रहा है।


Qs 10. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की घोषणा के अनुसार वर्ष 2025 में ओलंपिक इस्पोर्ट्स गेम्स का आयोजन कहाँ पर किया जायेगा?


✅सऊदी अरब में पहला ओलंपिक ई-स्पोर्ट्स गेम्स आयोजित किया जायेगा।

✅अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने 12 जुलाई को घोषणा की कि सऊदी अरब में 2025 में पहला ओलंपिक ईस्पोर्ट्स गेम्स आयोजित किया जायेगा।

✅IOC और सऊदी NOC के बीच साझेदारी की अर्वाधि 12 वर्ष होगी, जिसमें Olympic eSports Games नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

✅सऊदी अरब की 67% आबादी खुद को Gamer मानती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.