Qs 1. हाल ही में 'विश्व रक्तदाता दिवस' कब मनाया गया?
✅विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) - 14 जून
✅उद्देश्य रक्तदान के महत्व और आपात स्थिति के दौरान सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना.
✅Theme '20 Years of Celebrating Donation: Thank You Blood Donors!'
✅शुरुआत - 2004
Qs 2. 13-15 जून 2024 तक कहाँ पर 'G-7 शिखर सम्मेलन' का आयोजन किया गया?
✅G7 शिखर सम्मेलन 2024 इटली में आयोजित किया गया।
✅कब - 13-15 जून
✅इसमें G7 सदस्यों के आलावा भी कई देश और प्रमुख संगठन जलवायु परिवर्तन और पश्चिम एशिया तनाव सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए भाग लिये।भारत की तरफ से PM मोदी भी इसमें हिस्सा लेने इटली पहुंचे।
✅Note - G7 शिखर सम्मेलन के बाद, स्विट्जरलैंड में यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
✅Group of Seven (G7) :- स्थापना 1973, G7 के सदस्य - UK, USA, EU, Canada. Germany, France, italy, Japan
Qs 3. अपने कौन से वें कार्यकाल के लिए पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया?
✅पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
✅उन्हें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) KT परनायक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
✅उनके साथ चाउना मीन ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
अरुणाचल प्रदेश (कुल सीटें): 60 सीटें
✅भाजपा ने 46 सीटें, NPP ने 5, NCP ने 3, PPA ने 2, कांग्रेस ने 1 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीती हैं।
Qs 4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने "मुख्यमंत्री निजुत मोइना (MMNM)" योजना की घोषणा किया?
✅असम सरकार ने मुख्यमंत्री निजुत मोइना (MMNM) योजना की घोषणा की।
✅असम सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और राज्य में बाल विवाह को सजिप्त करने के लिए ये नई योजना शुरू की है।
✅इस योजना से राज्य की लगभग 10 लाख छात्राएं लाभान्वित होंगी।
✅उच्चतर माध्यमिक शिक्षा में नामांकित छात्राओं को सरकार की ओर से 1000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
✅पोस्ट ग्रेजुएशन या बी.एड डिग्री में नामांकित छात्राओं को 2500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
Qs 5. वर्ष 2025 में पुरुषों के जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
✅भारत 2025 में FIH हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप की मेजबानी करेगा।
✅अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के कार्यकारी बोर्ड ने यह घोषणा की।
✅यह प्रतियोगिता दिसंबर 2025 में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में यह पहला अवसर होगा जबकि इसमें 24 टीम हिस्सा लेंगी।
✅पिछला जूनियर विश्व कप 2023 में कुआलालंपुर में खेला गया था (विजेता - जर्मनी)
✅FIH के अध्यक्ष - तैयब इकराम,
Qs 6. हाल ही में किस भारतीय कंपनी को टाइम मैगजीन ग्लोबल 100 सबसे प्रभावशाली कम्पनियों की 2024 की सूची में शामिल किया गया?
✅भारत की 3 कम्पनियों को टाइम्स मैगजीन ग्लोबल 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की 2024 की सूची में शामिल किया गया।
1- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
2- टाटा समूह
3- सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
✅यह वार्षिक टाइम्स मैगजीन ग्लोबल 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों का चौथा संस्करण था।
✅सूची में कंपनियों को पांच श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है: टाइटन्स, लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स और पायनियर्स।
✅रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और टाटा समूह को टाइटन श्रेणी में शामिल किया गया,
✅जबकि वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पायनियर श्रेणी में शामिल किया गया।
Qs 7. हाल ही में 'UFC फाइट' जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर किसने इतिहास रचा?
✅पूजा तोमर UFC फाइट जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
✅इन्होने अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) 2024 में ब्राज़ील की रेयान डॉस सैंटोस को हराया।
✅उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढाना गांव में जन्मीं तोमर पिछले साल UAC के साथ अनुबंध हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला फाइटर बनीं।
✅ये पूर्व राष्ट्रीय वुशु चैंपियन भी हैं।
Qs 8. हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल वेकर उज जमान को किस देश का सेना प्रमुख नियुक्त किया गया ?
✅लेफ्टिनेंट जनरल वेकर उज जमान बांग्लादेश नये सेना प्रमुख बने।
✅कार्यकाल - तीन साल
✅CGS के तौर पर जमान सैन्य अभियान, सैन्य खुफिया संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मामले और बजट समेत अन्य सैन्य मुद्दों की देखरेख करेंगे।
✅बांग्लादेश :- राजधानी ढाका, प्रधानमंत्री- शेख हसीना, मुद्रा- टका
Qs 9. हाल ही में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले का कहाँ पर निधन हो गया?
✅मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले का न्यूयॉर्क में निधन हो गया।
✅47 साल के अमोल काले का हार्ट अटैक से निधन हो गया।
वह भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला देखने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे।
✅इनके ही कार्यकाल के अंतर्गत मुंबई ने हाल ही में समाप्त हुए 2023-24 सीजन में रणजी ट्रॉफी जीती।
Qs 10. हाल ही में किस वन्यजीव अभ्यारण को उत्तर प्रदेश का पांचवा टाइगर रिजर्व घोषित किया गया?
✅सुहेलवा वन्यजीव अभ्यारण्य उत्तर प्रदेश का पाँचवाँ टाइगर रिजर्व बनेगा।
✅बाघों की संख्या के प्रमाण मिलने के बाद, सुहेलवा वन्यजीव अभ्यारण्य को उत्तर प्रदेश के पाँचवें टाइगर रिजर्व के रूप में स्थापित किया जाएगा।
✅यह बलरामपुर, श्रावस्ती और गोंडा जिलों में फैला हुआ है।
✅यह घोषणा पीलीभीत टाइगर रिजर्व की 10वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान की गई
✅अन्य 4 टाइगर रिजर्व - दुधवा टाइगर रिजर्व, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व, और रानीपुर टाइगर रिजर्व।