Type Here to Get Search Results !

13 June 2024 Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. हाल ही में 'विश्व बाल श्रम निषेध दिवस' कब मनाया गया?


✅विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour) - वर्ष 12 जून

✅इसका लक्ष्य बाल श्रम के विरुद्ध बढ़ते वैश्विक आंदोलन को गति प्रदान करना है।

✅Theme - Let's Act on Our Commitments: End Child Labour!

✅अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ (ILO) ने पहली बार बाल श्रम रोकने का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद साल 2002 में सर्वसम्मति से एक ऐसा कानून पारित हुआ जिसके तहत 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से मजदूरी करवाना अपराध माना गया।


Qs 2. हाल ही में आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी किसे घोषित किया गया?


✅चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी घोषित किया.

✅आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से एक दिन पहले तेलुगू देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी।

✅चंद्रबाबू नायडू आंध्रपदेश के 4 बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति हैं।

✅आंध्र प्रदेश के नये उपमुख्यमंत्री - पवन कल्याण (जनसेना पार्टी)


Qs 3. हाल ही में जारी 'ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स' में भारत किस स्थान पर है?


✅ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2024 में भारत खिसककर 129वें स्थान पर आया।

✅विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक के अनुसार, भारत दो स्थान नीचे खिसककर 129वें स्थान पर आ गया है।

✅आइसलैंड ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

✅दक्षिण एशिया में, भारत बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और भूटान के बाद पांचवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान सबसे निचले स्थान पर है।

✅2024 में ग्लोबल जेंडर गैप 68.5% है, जो 2023 की तुलना में मात्र 0.1% कम है।


Qs 4. हाल ही में UN ने किस वर्ष को 'अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम और प्रौद्योगिकी वर्ष' घोषित किया?


✅UN ने 2025 को 'अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम और प्रौद्योगिकी वर्ष' घोषित किया।

✅संयुक्त राष्ट्र ने क्वांटम विज्ञान के प्रति जन जागरूकता और समर्थन बढ़ाने के लिए 2025 को 'अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी वर्ष' घोषित किया है।

✅घाना द्वारा प्रस्तुत यह प्रस्ताव अक्षय ऊर्जा, चिकित्सा, वित्तीय समावेशन और सुरक्षित संचार में सतत विकास के लिए क्वांटम प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग पर जोर देता है।

✅ब्रिस्बेन में एक क्वांटम कंप्यूटर बनाएगा।


Qs 5. हाल ही में पेरू के साथ किस और देश ने अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए आर्टेमिस समझौता पर हस्ताक्षर किये ?


✅पेरू और स्लोवाकिया ने अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

✅पेरू और स्लोवाकिया ने NASA मुख्यालय में आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे हस्ताक्षरकर्ता देशों की कुल संख्या 42 हो गई।

✅स्लोवाकिया अंतरिक्ष स्थिरता पर जोर देता है और सुरक्षित और स्वच्छ अंतरिक्ष गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले ESA के जीरो डेब्रिस चार्टर का हिस्सा है।

✅नासा और अमेरिकी विदेश विभाग ने 2020 में आर्टेमिस समझौते (Artemis Accord) की घोषणा की।

✅आर्टेमिस समझौते अंतरिक्ष अन्वेषण और शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए चंद्रमा, मंगल, धूमकेतु और क्षुद्रग्रहों के उपयोग में सहयोग के लिए सिद्धांतों का एक समूह है।


Qs 6. हाल ही में भारत-जापान समुद्री अभ्यास 'JIMEX -24' का कौन सा संस्करण शुरू हुआ?


✅जापान-भारत समुद्री अभ्यास JIMEX-24 का 8वां संस्करण शुरू हुआ।

✅कहाँ - जापान के योकोसुका में

✅इसमें भारतीय में नौसेना के स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS शिवालिक ने हिस्सा लिया।

✅ये अभ्यास सहयोग को बढ़ावा देता है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।


Qs 7. जून 2024 में FICCI का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया?


✅FICCI ने ज्योति विज को अपना नया महानिदेशक नियुक्त किया।

✅FICCI :- Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry

✅ज्योति विज वर्तमान में फिक्की में अतिरिक्त महानिदेशक हैं। ये शैलेश पाठक का स्थान लेंगी जिन्होंने हाल ही में निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया है।

✅FICCI :-- स्थापना - 1927, मुख्यालय नई दिल्ली, अध्यक्ष डॉ अनीस शाह, महासचिव - ज्योति विज


Qs 8. हाल ही में किसे थालसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया?


लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी भारतीय सेना के नये प्रमुख नियुक्त किये गये।

✅वह जनरल मनोज पांडे का स्थान लेंगे। जनरल पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

✅लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी वर्तमान में थलसेना के उप-प्रमुख हैं।

✅लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी की नियुक्ति में सरकार ने वरिष्ठता के सिद्धांत का पालन किया है।

✅Note - भारतीय सेना दिवस - 15 जनवरी


Qs 9. हाल ही PM आवास योजना के तहत कितने नए घर बनाये जाने की घोषणा हुई?


✅Pradhan Mantri Awas Yojana के तहत केंद्र सरकार 3 करोड़ नए घर बनाएगी।

✅नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में 3 करोड़ और घरों को मंजूरी दी।

✅PM आवास योजना के आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 साल में केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए 4.21 करोड़ मकान बनाए हैं।

✅वर्ष 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना लॉन्च की थी।


Qs 10. हाल ही में पद्म श्री राजीव तारानाथ का निधन हो गया, उनका सम्बन्ध किस वाद्य यंत्र से था?


✅प्रसिद्ध सरोद वादक राजीव तारानाथ का 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

✅उस्ताद अली अकबर खान के शिष्य तारानाथ ने पंडित रविशंकर और श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से भी शिक्षा ली थी।.

✅उन्हें 2019 में पद्म श्री और 2000 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला। उन्हें चौदिया मेमोरियल अवार्ड (1998), संगीतविद्वान अवार्ड (2018) और नादोजा अवार्ड (2019) भी मिले।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.