Qs 1. हाल ही में 'अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस' कब मनाया गया?
✅अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस(International Sports Day): 11 जून
✅11 जून 2024 को पहला अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।
✅यह खेल को संरक्षित करने, बढ़ावा देने और प्राथमिकता देने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है ताकि सभी लोग, विशेषकर बच्चे, इसका लाभ उठा सकें और अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच सकें।
✅11 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा "अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस" घोषित किया गया है।
✅Note :- राष्ट्रीय खेल दिवस - 29 अगस्त
Qs 2. निम्न में से कौन लगातार दूसरी बार विदेश मंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति बने?
✅S जयशंकर एक बार फिर से भारत के विदेश मंत्री बनाये गये।
✅वह लगातार दूसरी बार यह जिम्मेदारी संभालने वाले पहले नेता हैं।
✅पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 16 साल तक विदेश मंत्रालय संभाला. वह पीएम पद के साथ विदेश मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे.
✅S जयशंकर 30 मई 2019 से इस पद पर बने हुए हैं।
Qs 3. हाल ही में ओडिशा के नए मुख्यमंत्री कौन बनाये गये?
✅मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री बनाये गये।
✅इनके अलावा दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं.
✅6 बार के विधायक केवी सिंह देव और पहली बार विधायक बनीं प्रवती परिदा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है.
✅मुख्यमंत्री के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था.
✅ओड़िशा विधानसभा चुनाव 2024 में BJP ने 147 में से 78 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है।
Qs 4. हाल ही में किसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का मंत्री नियुक्त किया गया?
✅अन्नपूर्णा देवी को बाल एवं महिला विकास मंत्रालय मिला।
✅कोडरमा से सांसद और कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है।
✅नरेन्द्र मोदी की पिछली सरकार में अन्नपूर्णा देवी मानव संसाधान मंत्रालय में राज्यमंत्री थीं।
✅पिछली बार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय स्मृति ईरानी के पास था।
Qs 5. PM नरेंद्र मोदी डॉ. मनसुख मांडविया को निम्न में से किस मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी?
✅अनुराग ठाकुर की जगह पीएम मोदी के कैबिनेट में मनसुख मंडाविया खेल एवं युवा मंत्री बने।
✅मनसुख मंडाविया इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं।
✅मंडाविया ने गुजरात की पोरबंदर लोकसभा सीट पर अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी ललित वसोया को 3.83 लाख मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।
✅इसके आलावा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का भी प्रभार दिया गया है।
Qs 6. भारत किस देश के साथ मिलकर पृथ्वी के तापमान की निगरानी के लिए 'तृष्णा' उपग्रह पर काम कर रहा है?
✅भारत और फ्रांस तीसरे संयुक्त सैटेलाइट मिशन 'तृष्णा' पर मिलकर काम कर रहे हैं।
✅TRISHNA पृथ्वी की सतह के तापमान की निगरानी करेगा।
✅ISRO और CNES ने उच्च गुणवत्ता वाले थर्मल इन्फ्रारेड इमेजिंग सैटेलाइट 'तृष्णा (TRISHNA)' के जरिये पृथ्वी की सतह की निगरानी करेंगे.
✅इससे पहले, ISRO और CNES ने 2011 में 'मेघा ट्रॉपिक्स' और 2013 में 'सरल अल्तिका' मिशन को अंजाम दिया है।
Qs 7. हाल ही में किस IIT संस्थान ने UDAAN कार्यक्रम शुरू किया?
✅IIT कानपुर ने ड्रोन स्टार्टअप के लिये UDAAN कार्यक्रम शुरू किया.
✅उद्देश्य उभरते ड्रोन उद्यमों को अत्याधुनिक सुविधाओं, विशेषज्ञ सलाह, वित्तीय सहायता और अनुरूप व्यवसाय विकास मार्गदर्शन तक पहुंच प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है, ✅जिससे तेजी से व्यापार विकास को बढ़ावा मिलता है।
✅UDAAN कार्यक्रम एक गहन त्वरण यात्रा के लिए सालाना 20 स्टार्टअप का चयन करेगा, जो दो समूहों में विभाजित होगा। ✅इन स्टार्टअप्स को SIIC, IIT कानपुर में इनक्यूबेट किया जाएगा,
Qs 8. हाल ही में प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के कौन से वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया?
✅प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के 7वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
✅विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की ऐतिहासिक विजय हासिल के बाद वह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं।
✅सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें शपथ दिलाई।
✅SKM पार्टी ने प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2024 में 32 में से 31 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है।
Qs 9. हाल ही में सुमित नागपाल ने अपना कौन सा वां ATP चैलेंजर टेनिस खिताब जीता?
✅सुमित नांगल ने अपना 6th ATP चैलेंजर टेनिस खिताब जीता।
✅आयोजन - जर्मनी में
✅हेइलब्रॉन नेकरकप 2024 (ATP चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब जीता।
✅ATP - Association of Tennis Professionals
✅Note :- भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में जीत हासिल करने वाले पहले भारतीय बने।
Qs 10. हाल ही में कहां पर ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया गया?
✅भारत ने रूस में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।
✅आयोजन - रूस के निज़नी नोवगोरोड
✅बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि ने किया।
✅2023 में ब्रिक्स के विस्तार के बाद से यह विदेश मंत्रियों की पहली बैठक है।
✅ब्रिक्स में अब ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका सहित 10 सदस्य हैं।
✅2023 में नए सदस्य मिस्र, ईरान, यूएई, सऊदी अरब और इथियोपिया ब्रिक्स में शामिल हुए।