Qs 1. हाल ही में 'फ्रेंच ओपन 2024' का खिताब किसने जीता?
✅कार्लोस अल्काराज़ ने फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम 2024 का खिताब जीता।
✅कार्लोस अल्काराज़ (स्पेन) ने फाइनल में अलेक्जेंडर ज़ेवरेव (जर्मनी) को हराया।
✅फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम :- शुरुआत - 1891, संस्करण - 128th, मैदान का प्रकार - मिट्टी (Clay Court)
Qs 2. हाल ही में आयोजित फ्रेंच ओपन 2024 में महिला एकल का खिताब किसने जीता?
✅इगा स्वियाटेक ने फ्रेंच ओपन में महिला एकल का खिताब जीता.
✅इगा स्वियाटेक ने जैस्मीन पाओलिनी को हराकर लगातार तीसरी बार फ्रेंच ओपन महिला खिताब जीता।
✅वह जस्टिन हेनिन (2005 से 2007 तक) के बाद लगातार तीन ट्रॉफी जीतने वाली पहली महिला हैं।
✅स्वियाटेक ने 2020 में फ्रेंच ओपन और 2022 में यू.एस. ओपन भी जीता।
✅इगा नतालिया स्वियाटेक को वर्तमान में महिला टेनिस संघ (WTA) द्वारा महिला एकल में विश्व की नंबर 1 रैंकिंग दी गई है।
Qs 3. हाल ही में भारतीय नौसेना की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट कौन बनी?
✅सब-लेफ्टिनेंट अनामिका राजीव भारतीय नौसेना की पहली महिला हेलिकॉप्टर पायलट बनीं.
✅इन्हें तमिलनाडु के INS राजाली में 'गोल्डन विंग्स' से सम्मानित किया गया।
✅लद्दाख के पहले नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट जामयांग त्सावांग ने भी इसी कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
✅ Note :- 2018 में भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी, लड़ाकू विमान को अकेले उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी।
Qs 4. हाल ही में आयोजित 'फ्रेंच ओपन 2024' में पुरुष युगल का ख़िताब किसने जीता?
✅अरेवालो और पाविक ने फ्रेंच ओपन 2024 में पुरुष युगल खिताब जीता।
✅अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार मेट पैविक ने इतालवी जोड़ी सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी को फाइनल में 7-5, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन पुरुष युगल खिताब जीत लिया।
✅महिला युगल विजेता - कोको गौफ और कैटरीना सिनियाकोवा
✅मिश्रित युगल विजेता - लॉरा सीजमंड और एडौर्ड रोजर-वेसलिन
Qs 5. जून 2024 में कहां पर 700 मी 'राष्ट्रीय एकता के पुल' का अनावरण किया गया?
✅हंगरी ने 700 मीटर लम्बे 'राष्ट्रीय एकता के पुल' का अनावरण किया।
✅राष्ट्रीय एकता का पुल दुनिया के सबसे लंबे पैदल यात्री पुलों में से एक है।
✅यह केबल-स्टेड पुल, छह केबल रोपों द्वारा समर्थित है, 700 मीटर लंबा है।
✅लागत - 4 बिलियन हंगेरियन फोरिंट [10 मिलियन यूरो]
सरकार ने इस पुल को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक माना है, ✅जिसका उद्घाटन हंगरी के 4 जून के राष्ट्रीय एकत्भ दिवस पर किया गया था।
✅हंगरी :- राजधानी - बुडापेस्ट, राष्ट्रपति - तामस सुल्योक, मुद्रा - हंगेरियन फोरिंट
Qs 6. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने वहां के नेशनल असेंबली को भंग किया?
✅राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने फ्रांसीसी संसद और नेशनल असेंबली को भंग किया।
✅ऐसा एग्जिट पोल में यूरोपीय संसदीय चुनावों में उनकी पार्टी की भारी हार दिखाए जाने के बाद किया गया है।
✅चुनाव के दो दौर होंगे- पहला चुनाव 30 जून को और दूसरा 7 जुलाई को ।
✅फ्रांसीसी प्रणाली में, निचले सदन, नेशनल असेंबली के 577 सदस्यों को संसदीय चुनावों के ज़रिए चुना जाता है।
✅देश के राष्ट्रपति को स्वतंत्र चुनावों के ज़रिए चुना जाता है, जिनमें से अगला चुनाव 2027 तक होने की संभावना नहीं है।
Qs 7. हाल ही में "बेस्ट कंडक्ट ऑफ़ बिज़नेस रेगुलेटर" का पुरस्कार किसने जीता?
✅SEBI ने 'बेस्ट कंडक्ट ऑफ बिज़नेस रेगुलेटर' पुरस्कार जीता।
✅प्रतिभूति बाजारों के लिए Regulatory Framework को बढ़ाने में अपनी भूमिका के लिए SEBI को The Asian Banker द्वारा एशिया प्रशांत क्षेत्र में 'बेस्ट कंडक्ट ऑफ बिजनेस रेगुलेटर' का पुरस्कार दिया गया है।
✅यह पुरस्कार हांगकांग में आयोजित एक समारोह में SEBI के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश चंद्र वाष्र्णेय ने प्राप्त किया।
✅Securities and Exchange Board of India (SEBI): स्थापना - 1988, वैधानिक दर्जा - 1992, मुख्यालय - मुंबई, अध्यक्ष माधवी पुरी बुच
Qs 8. हाल ही में किसने अपनी आत्मकथा "सोर्स कोड: माई बिगनिंग्स" का अनावरण किया?
✅माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स ने अपनी आत्मकथा, "Source Code: My Beginnings" का अनावरण किया।
✅ये दुनिया के सबसे प्रभावशाली तकनीकी पायोनियर के जीवन और अनुभवों को आकार देने में मदद करेगा।
Qs 9. हाल ही में किस देश को UN द्वारा बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधियों की वैश्विक सूची में शामिल किया गया?
✅UN ने इजराइल को बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधियों की वैश्विक सूची में शामिल किया।
✅संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बच्चों के खिलाफ़ अपराध करने वाले अपराधियों की वैश्विक सूची में इज़रायल की सेना को भी शामिल किया है।
✅हमास और फ़िलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद को भी इस सूची में जोड़ा गया है।
✅UN स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा में युद्ध 15,500 से अधिक बच्चे मारे गए हैं।
✅संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) :- स्थापना 24 अक्टूबर 1945, मुख्यालय - न्यूयार्क, महासचिव - एंटोनियो गुटेरेस
Qs 10. 2025 - 2029 तक मोटोजीपी इंडिया का आयोजन कहाँ पर किया जायेगा?
✅MotoGP इंडिया का आयोजन 2025 से 2029 तक गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा के बुद्ध सर्किट में किया जाएगा।
✅उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा में MotoGP कार्यक्रम आयोजित करने के लिए Dorna Sports और उसके भारतीय साझेदार Fairstreet Sports के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करेगी।
✅राज्य सरकार अपने इन्वेस्ट यूपी विभाग के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए 80 करोड़ रुपये जुटाएगी।
Qs 11. हाल ही में किसने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला?
✅कमल किशोर सोन ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के महानिदेशक का कार्यभार संभाला।
✅कमल किशोर सोअन झारखंड कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी (बैचः 1998) हैं और वर्तमान में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में अपर सचिव और श्रम कल्याण के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।