Type Here to Get Search Results !

9 May 2024 Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. हाल ही में 'विश्व रेड क्रॉस दिवस' कब मनाया गया?


✅विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस - 8 मई

✅अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट की विशिष्टता और एकता का जश्न मनाने के लिए एक वैश्विक दिन है।

✅यह दिन मानवतावाद की भावना और अपने समुदायों में बदलाव लाने वाले व्यक्तियों को पहचानने का समय है। ✅Theme - I give with joy and the joy I give is a reward

✅विश्व रेड क्रॉस दिवस की शुरुआत प्रथम विश्व युद्ध के बाद की महत्वपूर्ण घटनाओं से हुई है। 8 मई को रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनेंट की जयंती होती है।


Qs 2. भारतीय सेना और वायुसेना ने कहाँ पर गगन स्ट्राइक -2 अभ्यास किया?


✅भारतीय सेना और वायुसेना ने गगन स्ट्राइक-II नामक संयुक्त अभ्यास किया।

✅कहाँ - पंजाब में

✅सेना की पश्चिमी कमान के तत्वावधान में भारतीय सेना की खड़गा कोर ने पंजाब में कई स्थानों पर भारतीय वायु सेना (IAF) के साथ तीन दिवसीय संयुक्त अभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित किया।

✅भारतीय वायुसेना अध्यक्ष - एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी

✅भारतीय सेना अध्यक्ष - जनरल मनोज पाण्डेय


Qs 3. भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद विरोधी ट्रस्ट फंड में कितना योगदान दिया?


✅भारत ने UN आतंकवाद विरोधी ट्रस्ट फंड में 500,000 अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया।

✅संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक कार्यालय (UNOCT) के अवर महासचिव व्लादिमीर वोरोनकोव को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का स्वैच्छिक वित्तीय योगदान सौंपा।

✅यह UNOCT के वैश्विक कार्यक्रमों - मुख्य रूप से आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला और आतंकवादी यात्रा कार्यक्रम का मुकाबला करने के लिए भारत के समर्थन को दर्शाता है।


Qs 4. हाल ही में आयी एक रिपोर्ट के अनुसार नेपाल में जनसंख्या वृद्धि दर में कितने प्रतिशत की गिरावट देखी गयी?


✅नेपाल की जनसंख्या वृद्धि दर पिछले एक दशक में 0.92% प्रति वर्ष पर ऐतिहासिक रूप से कम हो गई है।

✅राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 80 वर्षों में सबसे धीमी है।

✅अप्रैल 2011 के मध्य से अप्रैल 2021 के मध्य तक 2.7 मिलियन की वृद्धि के वर्तमान जनसंख्या लगभग 29.2 मिलियन है।

✅नेपाल में राष्ट्रीय औसत जीवन प्रत्याशा बढ़कर 71.3 वर्ष हो गई है, जिसमें महिलाएं 68.2 वर्ष पुरुषों की तुलना में 73.8 वर्ष अधिक जीवित रहती हैं।

✅नेपाल ने शिशु मृत्यु दर को कम करने में प्रगति की है, 2011 में 40 प्रति 1,000 से गिरकर 2021 में 17 प्रति 1,000 हो गई है।


Qs 5. हाल ही में किस राज्य ने राहत शिविरों में छात्रों के लिये "स्कूल ऑन व्हील्स" पहल शुरू की?


मणिपुर ने राहत शिविरों में छात्रों के लिए "स्कूल ऑन व्हील्स" पहल शुरू की।

✅जातीय संघर्ष और गंभीर ओलावृष्टि के बाद, मणिपुर की सरकार ने "स्कूल ऑन व्हील्स" कार्यक्रम शुरू किया, जिसका उद्देश्य राज्य भर के राहत शिविरों में आश्रय लेने वाले छात्रों को शिक्षा प्रदान करना है। 

✅ये पहल राज्यपाल अनुसुइया उइके द्वारा शुरू किया गया।


Qs 6. हाल ही में चीन ने भारत में किसे अपना नया राजदूत नियुक्त किया?


✅चीन ने जू फेइहोंग को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।

✅ये सन वेइदोंग का स्थान लेंगे जिन्होंने अक्टूबर 2022 में भारत में अपना कार्यकाल पूरा किया।

✅पूर्वी लद्दाख सैन्य गतिरोध को लेकर दोनों देशों के बीच जमे संबंधों के बीच चीनी * राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 18 महीने की लंबी देरी के बाद वरिष्ठ राजनयिक जू फेइहोंग को इस पद पर नियुक्त किया है।



Qs7. हाल ही में किसने ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर पुरस्कार 2024 किसने जीता?


भवी मेहता ने ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर प्राइज 2024 पुरस्कार जीता।

✅भवी मेहता को इनके द्वारा डिजाइन की गई पुस्तक के कवर "द बुक ब्यूटीफुल" के लिये ये पुरस्कार दिया गया।

✅पुस्तक लेखक – प्रदीप सेबेस्टियन

✅इसे हैचेट इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है।

✅विजेता को एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा ट्रॉफी, प्रमाणपत्र, और 1 लाख भारतीय रुपये की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।


Qs 8. हाल ही में किसने विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2024 का ख़िताब जीता?


काइरेन विल्सन ने विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2024 का जीता।

✅ये काइरेन विल्सन का पहला स्नूकर विश्व खिताब था जिसमें इन्होने जैक जोन्स को हराया।

✅ये विश्व स्नूकर चैंपियनशिप जीतने वाले 23वें खिलाड़ी बने।

✅पुरस्कार राशि - £500,000


Qs 9. T20 के इतिहास में 350 विकेट्स लेने वाले पहले भारतीय कौन बने?


युजवेंद्र चहल T20 में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

✅चहल का ऐतिहासिक विकेट IPL में ऋषभ पंत को आउट करके मिला, जो उनके 301 वें T20 मैच में उनका 350वां विकेट था।

✅युजवेंद्र चहल T20 में 350 विकेट लेने भारत के पहले और दुनिया के पांचवे गेंदबाज बने हैं।

✅चहल से पहले राशिद खान, सुनील नरेन, इमरान ताहिर, शाकिब अल हसन ने 350 का आंकड़ा छुआ है।

✅Note :- यजुवेन्द्र चहल IPL में 200 विकेट्स लेने वाले एकलौते गेंदबाज हैं।


Qs 10. भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया?


स्कॉट फ्लेमिंग को भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।

✅वह एक अमेरिकी कॉलेज पेशेवर बास्केटबॉल कोच उनके पास 38 साल का कोचिंग अनुभव है।

✅इससे पहले उन्होंने NBA इंडिया में बास्केटबॉल संचालन के वरिष्ठ निदेशक के रूप में कार्य किया था।

✅वह पहले भारत की राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम के मुख्य कोच थे, जिसे उन्होंने 2012 से 2015 तक प्रशिक्षित किया था


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.