Type Here to Get Search Results !

5-6 May Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2024 में भारत किस स्थान पर है?

Ans 👉 159


✅विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2024 में भारत 159वें स्थान पर आया।

✅रिपोर्ट जारीकर्ता - Reporters Without Borders

✅नवीनतम वार्षिक विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 180 देशों में 159वें स्थान पर है। इससे पहले 2023 की सूची में भारत 161वें स्थान पर था।

1st - नार्वे

2nd - डेनमार्क

3rd - स्वीडन

✅Note :- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस – 3 May


Qs 2. हाल ही में भारत के किस पड़ोसी देश ने अपने नोट पर विवादित नक्शा लगाया?

Ans 👉 नेपाल


✅नेपाल ने अपने 100 रूपये के नये नोट पर विवादित नक्शा जारी किया।

✅नेपाल ने भारत के कब्जे वाले 3 क्षेत्रों कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को अपने 100 रूपये के नोट पर दिखाया है।

✅1816 में हुई सुगौली की सन्धि के अनुसार महाकाली नदी के पूर्व का क्षेत्र नेपाल का तथा पश्चिम का क्षेत्र भारत का है।

✅लेकिन महाकाली नदी के उदगम स्थल को लेकर भारत और नेपाल में विवाद है।


Qs 3. हाल ही में GST अपीलीय न्यायाधिकरण के प्रमुख कौन नियुक्त किये गये?

Ans 👉 संजय कुमार मिश्रा


✅सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा GST अपीलीय न्यायाधिकरण के प्रमुख बनाये गये।

✅कार्यकाल - 4 वर्ष (या 70 वर्ष की आयु तक)

✅GST ट्रिब्यूनल की स्थापना जीएसटी से संबंधित विवादों को तुरंत और कुशलता से संबोधित करने के लिए विशेष निकाय के रूप में की गई है।

✅Goods and Services Tax (GST) :-

✅अनुच्छेद - 279(A)

✅लागू - 1 जुलाई 2017 (161वां देश)

✅संविधान में संशोधन - 101वां


Qs 4. भारत द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव देखने के लिये कितने देशों को आमंत्रित किया गया?

Ans👉 23 


✅भारत का चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है।

✅ये प्रतिनिधि 4 मई से 9 मई, 2024 तक छह राज्यों में चुनावी तैयारियों और मतदान प्रक्रियाओं का निरीक्षण करेंगे।

✅इनमे कुछ देश: मंगोलिया, रूस, ऑस्ट्रेलिया, मालदीव, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, इजराइल, भूटान, फिजी, मेडागास्कर, ट्यूनीशिया और सेशेल्स etcl


Qs 5. ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2024 का जारी आधिकारिक एंथम 'आउट ऑफ दिस वर्ल्ड' किसके द्वारा तैयार किया गया है?

Ans 👉  पॉल और सोका सुपरस्टार केस


✅ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आधिकारिक एंथम 'Out of this World' जारी किया गया।

✅इसे ग्रैमी पुरस्कार विजेता कलाकार सीन पॉल और सोका सुपरस्टार केस ने तैयार किया है।

✅इसमें 8 बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट, क्रिकेट स्टार क्रिस गेल, अली खान, शिवनारायण चंद्रपॉल और अन्य कैरेबियाई हस्तियां शामिल थे।

✅ICC पुरुष T20 World Cup का आयोजन - अमेरिका & वेस्टेंडीज


Qs 6. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बार एसोसिएशन कमेटी में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई?

Ans 👉 33%


✅सुप्रीम कोर्ट द्वारा बार एसोसिएशन कमेटी में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित की गई हैं।

✅नए नियम के अनुसार, कार्यकारी समिति में 9 में से न्यूनतम 3 पद और वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य के 6 में से 2 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

✅जस्टिस सूर्यकांत और केवी विश्वनाथन की पीठ ने महिला वकीलों को आरक्षण देने का आदेश पारित किया।

✅2024-25 के लिए कार्यकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा।


Qs. 7. अमेरिकन Express कंपनी ने कहाँ पर 10 वर्गफट क्षेत्र में अपना अत्याधुनिक कार्यालय परिसर स्थापित करने की घोषणा की?

Ans 👉 गुरूग्राम


✅American Express गुरुग्राम में 10 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में अत्याधुनिक कार्यालय परिसर खोलेगी।

✅कंपनी के गुरुग्राम के अलावा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे में भी केंद्र हैं।

✅अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी (Amex) एक अमेरिकी बैंक होल्डिंग कंपनी और बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा निगम है जो भुगतान कार्ड में विशेषज्ञता रखती है।

✅American Express :- स्थापना - 1850, मुख्यालय - न्यूयार्क, अमेरिका, अध्यक्ष & CEO- स्टीफन जे स्कवेरी


Qs 8. कान्स फिल्म महोत्सव में किस अभिनेत्री को 'मानद पाम डी'ओर' पुरस्कार प्रदान किया जायेगा?

Ans 👉 मेरिल स्ट्रीप


✅हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप को कान्स फिल्म फेस्टिवल में पाल्मे डी' ओर खिताब से सम्मानित किया जाएगा।

✅(1989 में कान्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली स्ट्रीप कान्स फिल्म महोत्सव के 77वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगी।

✅इससे पहले, कान्स मानद पाल्मे डी' और जीन मोरो, मार्को बेलोचियो, कैथरीन डेनेउवे, जीन पियरे लेउड, जेन फोंडा, एग्नेस वर्दा, फॉरेस्ट व्हिटेकर और जोडी फोस्टर को प्रदान किया गया था।

✅पाल्मे डी'ओर कान्स फिल्म महोत्सव में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।

✅इसे 1955 में उत्सव की आयोजन समिति द्वारा पेश किया गया था।


Qs 9. अप्रैल 2024 में कहाँ के पत्रकारों को UNESCO गिलर्मो कैनो पुरस्कार 2024 दिया गया?

Ans 👉 गाजा 


✅गाजा में फिलिस्तीनी पत्रकारों को UNESCO गिलर्मो कैनो पुरस्कार 2024 मिला।

✅एकजुटता और मान्यता के संकेत में, गाजा में संकट को कवर करने वाले फिलिस्तीनी पत्रकारों को 2024 यूनेस्को/गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम पुरस्कार के विजेताओं का नाम घोषित किया गया है।

✅कोलंबियाई पत्रकार गिलर्मो कैनो इस्ज़ा के नाम पर ये पुरस्कार शुरू किया गया था।

✅कब - 1997 (unesco द्वारा)


Qs 10. NPCI ने किस देश में UPI जैसी भुगतान प्रणाली विकसित करने के लिये समझौता किया?

Ans 👉 नामीबिया


✅NPCI ने UPI जैसी भुगतान प्रणाली विकसित करने के लिए बैंक ऑफ नामीबिया के साथ समझौता किया।

✅NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने नामीबिया में भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के समान वास्तविकै समय भुगतान प्रणाली शुरू करने के लिए बैंक ऑफ नामीबिया (BON) के साथ हाथ मिलाया है।

✅NPCI :- स्थापना - 2008, मुख्यालय - मुंबई, MD&CEO - दिलीप अश्बे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.