Type Here to Get Search Results !

28 May Current Affairs in Hindi

 



Qs 1. हाल ही मे आयोजित कान्स फिल्म फेस्टिवल मे 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के लिए ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार किसने जीता?


पायल कपाड़िया ने 77वें कान्स फिल्म महोत्सव में ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीता।

✅इन्होने 'All We Imagine as Light' के लिए ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीता।

✅ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार, कांस फिल्म फेस्टिवल में मानद पाल्म डी'ओर पुरस्कार के बाद दूसरा सर्वोच्च पुरस्कार है।

✅कपाड़िया इस प्रतिष्ठित समान को प्राप्त करने वाली पहली भारतीय फिल्म निर्माता बनी हैं।

✅हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप को मानद पाम डी'ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

✅कांस फिल्म फेस्टिवल में अनसूया सेनगुप्ता ने अपनी फिल्म Shameless के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है।

✅वहीं चिदानंद नाइक ने फिल्म 'Sunflowers Were the First to Know' ने सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए 'ला सिनेफ पुरस्कार' जीता।



Qs 2. वित्त वर्ष 2024 मे राज्य ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा ट्रांसमिशन लाइन जोड़ने के मामले में कौन सा राज्य शीर्ष पर है?


✅राज्य कंपनियों द्वारा ट्रांसमिशन लाइनें जोड़ने में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर रहा।

✅केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2024 में राज्य ट्रांसमिशन कंपनियां द्वारा ट्रांसमिशन लाइनें जोड़ने के मामले में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है।

✅उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPTCL), ने वित्त वर्ष 24 में 220kV या उच्चतर ट्रांसमिशन लाइनों की 1,460 CKM जोड़ी।

✅गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GETCO), जो दूसरे स्थान पर है, ने वित्त वर्ष 24 के अंत तक 898 CKM जोड़ा।

3rd - तमिलनाडु,

4th - आंध्र प्रदेश

5th - बिहार


Qs 3. हाल ही में किसे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का कमांडेंट नियुक्त किया गया?


वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट का पदभार संभाला।

✅ 25 मई 2024 को उन्होंने वाइस एडमिरल अजय कोचर से पदभार ग्रहण किया।

✅वह मिसाइलों और तोपखाने में माहिर हैं।

✅वह प्रहार और रणजीत जहाजों पर भारतीय नौसेना बेड़े के सदस्य थे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने INS खुकरी और INS विद्युत की भी कमान संभाली।

✅इनको नौसेना स्टाफ के प्रमुख का "यूनिट प्रशस्ति पत्र" दिया गया था

इसके अलावा, उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक (2024) और नौसेना पदक (2020) प्राप्त हुआ।



Qs 4. भारत के किस पड़ोसी देश द्वारा जल्द ही "RuPay सेवा" लांच की जाएगी?


✅भारत की Rupay सेवा जल्द ही मालदीव द्वारा लॉन्च की जाएगी।

✅मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि यह कदम "मालदीवियन रूफिया" को मजबूत करेगा।

✅यह निर्णय तब आया जब मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने 8-10 मई तक भारत का दौरा किया।

✅Rupay एक वैश्विक कार्ड भुगतान नेटवर्क है जिसे 2012 में National Payments Corporation of India (NPCI) द्वारा लॉन्च किया गया था।


Qs 5. हाल ही में दीपा कर्माकर ने एशियाई चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता?


✅दीपा कर्माकर ने एशियाई चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता

✅दीपा ने एशियाई चैंपियनशिप में महिलाओं की वॉल्ट में 13.566 के औसत स्कोर के साथ ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता।

✅त्रिपुरा की दीपा करमाकर किसी भी एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बन गई।

आयोजन - उज्बेकिस्तान के ताशकंद में

✅दक्षिण कोरिया के किम सोन ह्यांग और जो क्योंग-ब्योल ने क्रमशः 13,466 और 12,966 अंकों के साथ रजत और कांस्य पदक जीता।

✅लेकिन दीपा कर्माकर पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूक गई।


Qs 6. हाल ही मे 3000 T201 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी कौन बने?


जोस बटलर 3,000 T201 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने.

✅बटलर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी टीम के दूसरे T20I मैच के दौरान इस मुकाम पर पहुंचे।

✅115 T20I में बटलर ने 35.42 की औसत और 145.10 की स्ट्राइक रेट से 3,011 रन बनाए हैं।

✅वह T201 क्रिकेट में नौवें सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

✅T201 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी - विराट कोहली (4,037 रन)


Qs 7. हाल ही में अल्लाह-माये हलीना को कहाँ का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया?


✅अल्लाह-माये हलीना को चाड का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

किसके द्वारा - राष्ट्रपति इदरीस डेबी

✅विपक्षी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री सुक्सेस मसरा ने अपने इस्तीफे की घोषणा की।

✅चाड एक स्थलरुद्ध अफ्रीकी देश है, जिसकी सीमा लीबिया, सूडान, मध्य अफ्रीकीगणराज्य, कैमरून, नाइजीरिया और नाइजर से लगती है।

✅चाड :- राजधानी - एन' जमेना, मुद्रा - CFA फ्रैंक



Qs 8. हाल ही में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला कौन बनी?


ज्योति रात्रे माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला बनीं। 

✅55 वर्षीय उद्यमी और फिटनेस फ्रीक ज्योति रात्रे ने 19 मई 2024 को माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) के शिखर पर कदम रखा।

✅53 वर्ष की संगीता का 6 वर्ष पुराना रिकार्ड (2018 में बना) भी अपने नाम किया।

✅रात्रे ने आइलैंड पीक, एल्ब्रस, किलिमंजारो जैसी अन्य चोटियों पर भी विजय प्राप्त की है।  


Qs 9. हाल ही मे पहला 'विश्व फुटबॉल दिवस' कब मनाया गया?


✅विश्व फुटबॉल दिवस (World Football Day) - 25 मई

✅2024 में, दुनिया पेरिस में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के दौरान 25 मई, 1924 को आयोजित सभी क्षेत्रों की टीमों को शामिल करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट की 100वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।

✅संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 मई, 2024 घोषित किया कि अब से प्रत्येक वर्ष 25 मई को विश्व फुटबाल दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

✅NOTE :- FIFA द्वारा फुटबाल विश्व कप आयोजित किया जाता है।


Qs 10. स्मार्टफोन 42% की वृद्धि के साथ भारत का कौन सा वां निर्यात आइटम बना?


✅स्मार्टफोन 42% की वृद्धि के साथ भारत का चौथा सबसे बड़ा निर्यात आइटम बना।

✅पिछली साल से एक पायदान ऊपर चढ़कर ये FY24 में $15.6 बिलियन तक पहुंच गया है।

✅सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना इस वृद्धि में महत्वपूर्ण रही है, जिसने भारत को चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन विनिर्माण देश के रूप में स्थान दिया है।

✅Note :- Samsung ने भारत में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माण कंपनी स्थापित की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.