Type Here to Get Search Results !

23 May 2024 Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. हाल ही में 'अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस' कब मनाया गया?


✅अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (International Biodiversity Day) - 22 मई

Theme - "Be part of the plan"

✅यह विषय सरकारों, स्वदेशी लोगों और स्थानीय समुदायों, गैर-सरकारी संगठनों, सांसदों, व्यवसायों और व्यक्तियों को जैव विविधता योजना के कार्यान्वयन के समर्थन में अपने प्रयासों को प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

शुरुआत - 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा


Qs 2. हाल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी ने पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्र का अध्ययन करने के लिए प्रीफायर (PREFIRE) मिशन लॉन्च किया?


NASA ने पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्र का अध्ययन करने के लिए प्रीफायर (PREFIRE) मिशन लॉन्च किया है।

PREFIRE - Polar Radiant Energy in the Far Infrared Experiment

✅मिशन का मुख्य उद्देश्य आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्रों का अध्ययन करना है।

✅पृथ्वी की सतह से निकलने वाली सुदूर अवरक्त ऊर्जा को मापने के लिए एक Thermal Infrared Spectrometer भी मिशन का हिस्सा है।


Qs 3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन के लिए "DRIMS" प्लेटफार्म का अनावरण किया ?


असम ने आपदा प्रबंधन के लिए "DRIMS" प्लेटफॉर्म का अनावरण किया।

लांचकर्ता - असम के मुख्य सचिव रवि कोटा

✅DRIMS - Disaster Reporting and Information Management System (आपदा रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली)

✅ये प्लेटफॉर्म, UNICEF के सहयोग से कुशल आपदा रिपोर्टिंग और सहायता वितरण की सुविधा प्रदान करता है।

✅DRIMS महत्वपूर्ण प्रभाव आंकड़ें एकत्र करता है, क्षतिग्रस्त फसलों, पशुधन हानि और अन्य आपदा बहाली प्रयासों के लिए राहत वितरण में तेजी लाता है।


4. हाल ही मे 'एमिलिया रोमाग्ना ग्रैंड प्रिक्स 2024' का ख़िताब किसने जीता?


✅रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन ने एमिलिया रोमाग्ना ग्रैंड प्रिक्स जीता।

✅फार्मूला 1 विश्व चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन नींदरलैंड के रहने वाले हैं।

✅इस सीजन में अभी तक हुई रेस :-

✅मैक्स वर्सटेप्पन (Redbull) - सऊदी अरब ग्रां प्री, लास वेगास ग्रां प्री, जापानी ग्रां प्री, चीनी ग्रां प्री, एमिलिया रोमाग्ना ग्रैंड प्रिक्स

✅कार्लोस सैंज (फेरारी) - ऑस्ट्रेलिधाई ग्रां प्री

✅लैंडो नॉरिस (मैकलारेन) - मियामी ग्रैंड प्रिक्स


Qs 5. मई 2024 में आर्तारा'24 ललित कला प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन कहां पर किया गया?


दुबई में आर्तारा -24 ललित कला प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

✅इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुबई में रहने वाले भारतीयों की कला प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें कला प्रेमियों तक पहुंचाना है।

Artara'24 ने न केवल भारतीय समुदाय के भीतर अविश्वसनीय प्रतिभा को उजागर किया है, बल्कि प्रतिभागियों और आगंतुकों के बीच एकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना को भी बढ़ावा दिया है।



Qs 6. हाल ही मे अंतर्राष्ट्रीय एल्युमीनियम संस्थान का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?



जॉन स्लेवेन को अंतर्राष्ट्रीय ऐलुमिनियम संस्थान का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

✅वेदांत ऐलुमिनियम के CEO जॉन स्लेवेन को इंटरनेशनल ऐलुमिनियम इंस्टीट्यूट (IAI) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

✅स्लेवेन का लक्ष्य शून्य कार्बन में परिवर्तन में ऐलुमिनियम की महत्वपूर्ण भूमिका को बढ़ावा देने वाली सैश्विक पहल का नेतृत्व करना है।

✅IAI एक ऐसा संगठन है जो विश्व स्तर पर प्राथमिक एल्यूमीनियम उद्योग का प्रतिनिधित्व करता है। IAI की स्थापना 1972 में हुई थी।

विश्व में सबसे बड़े ऐलुमिनियम उत्पादक देशः 1. चीन 2. रूस • 3. भारत 4. कनाडा5. संयुक्त अरब अमीरात



Qs 7. हाल ही आयोजित पैरा एथलेटिक्स चैन्पियनशिप मे एकता भयान ने कौन सा पदक जीता? 


✅एकता भयान ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

✅भारत की एकता भयान ने महिलाओं की F51 क्लब थ्रो स्पर्धा में सीजन के सर्वश्रेष्ठ 20.12 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। एकता भयान हरियाणा सिविल सर्विसेज (HCS) अधिकारी हैं।

✅इन्होने चीन में एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीता था। इसके आलावा जकार्ता में 2018 एशियाई पैरा खेलों में क्लब थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी जीता है।

✅विश्व पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप 2024 :-

✅आयोजन - कोबे, जापान

✅संस्करण - 11th

✅कब - 17 - 25 मई 2024


Qs 8. 21 और 22 मई 2024 को कहाँ पर दूसरा AI सुरक्षा शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया?


दक्षिण कोरिया के सियोल में AI सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2024 आयोजित किया गया।

कब - 21 और 22 मई 2024

✅ये AI सुरक्षा मुद्दों पर एक वैश्विक शिखर सम्मेलन है इसमें AI के सुरक्षित और बेहतर इस्तेमाल पर चर्चा होती है।

✅पिछले साल ब्रिटेन में AI सुरक्षा शिखर सम्मेलन हुआ था, जो पहला संस्करण था।

✅पूर्व Google शोधकर्ता और "Godfather of AI" जेफ्री हिंटन ने कहा कि प्रौद्योगिकी ने दुनिया के लिए जलवायु परिवर्तन से भी अधिक तत्काल खतरा पैदा कर दिया है।


Qs 9. हाल ही में पशु वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधन के डिजटलीकरण पर पशुपालन और डेयरी विभाग ने किसके साथ समझौता किया?



✅पशु वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधन के डिजटलीकरण पर पशुपालन और डेयरी विभाग ने UNDP साथ समझौता किया।

✅142.86 करोड़ लोगों, 53.57 करोड़ खेतीहर पशुओं और 85.18 करोड़ कुक्कुट आबादी के साथ भारत बड़ी जनसंख्या और पशुओं की संख्या वाला देश है।

✅इन पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए सरकार ने टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया है।

✅UNDP समुदायों और जानवरों की सुरक्षा और जूनोटिक रोगों के प्रसार को रोकने के लिए भारत की पहली पशु वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन प्रणाली का समर्थन और मजबूत करेगा।


Qs 10. IPL 2024 में किस खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप अवार्ड जीता?


विराट कोहली ने IPL 2024 में ऑरेंज कैप अवार्ड जीता।

RCB के विराट कोहली ने IPL के इस सीजन में 741 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

✅एक IPL सीजैन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले को Orange Cap और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले को Purple Cap पुरस्कार दिया जाता है।

✅Note :- विराट कोहली IPL में 8000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.