Qs 1. हाल ही में 'राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस' कब मनाया गया?
✅राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस (National Anti-Terrorism Day) -21 मई
✅भारत में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है।
✅21 मई 1991 को भारत के छठे प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई।
✅कार्यकाल - 1984-1989
Qs 2. हाल ही में ईरान के कार्यवाहक राष्ट्रपति कौन बनाए गए?
✅मोहम्मद मोखबर ईरान के कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाये गये।
✅ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया है।
✅खामेनेई ने संदेश में पांच दिन का शोक मनाए जाने की भी घोषणा की। ईरान के संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति की मौत हो जाने की स्थिति में 50 दिनों के अंदर चुनाव कराना जरूरी है।
ऐसे में कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए गए मोहम्मद मोखबर केवल 50 दिनों तक ही इस पद पर बने रह पाएंगे।
✅साल 2021 में जब इब्राहिम रईसी ने राष्ट्रपति का पद संभाला तो उन्होंने मोहम्मद मोखबर को अपना पहला उपराष्ट्रपति नामित किया था।
Qs 3. हाल ही में जारी विश्व आर्थिक फोरम के यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2024 में भारत किस स्थान पर है?
✅भारत WEF के यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2024 में 39वें स्थान पर पहुंचा।
✅वर्ष 2021 में इस रैंकिंग में भारत की रैंक 54वीं थी।
जारीकर्ता - विश्व आर्थिक फोरम (WEF)
1st - अमेरिका
2nd - स्पेन,
3rd - जापान,
✅भारत दक्षिण एशिया और निम्न मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में सर्वोच्च स्थान पर है।
Qs 4. हाल ही में एलन मस्क ने किस देश में स्टारलिंक सेवा का उद्घाटन किया?
✅एलन मस्क ने इंडोनेशिया में स्टारलिंक सेवा की शुरूआत की।
✅कहाँ - इंडोनेशिया के बाली के डेनपसार में
✅इसका लक्ष्य इंडोनेशिया के दूरस्थ क्षेत्रों में विश्वसनीय इंटरनेट प्रदान करना है, जिससे द्वीपसमूह के लाखों लोगों को लाभ होगा।
✅स्वास्थ्य सुविधाओं में पायलट परीक्षण किया गया, स्टारलिंक 10,000 क्लीनिकों का समर्थन करने के लिए तैयार है और इंडोनेशिया की नई राजधानी, नुसंतरा में सेवाओं का परीक्षण करेगा।
✅स्टारलिंक पहले से ही दक्षिण पूर्व एशिया मलेशिया और फिलीपींस में उपलब्ध है।
✅इंडोनेशिया :- राजधानी - नुसंतारा (जकार्ता), मुद्रा - इंडोनेशिया, राष्ट्रपति - प्रबोवो सुबियांतो
Qs 5. पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय कौन बने?
✅पायलट गोपीचंद थोटाकुरा पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने।
✅वह अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी Blue Origin के न्यू शेफर्ड -25 (NS -25) मिशन के लिए चालक दल के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा किये।
✅गोपी थोटाकुरा हाल ही में माउंट किलिमंजारो के शिखर पर गए थे। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जन्मे हैं।
✅ब्लू ओरिजिन ने 19 मई को अपनी 7वीं ह्यूमन स्पेस फ्लाइट और न्यू शेपर्ड प्रोग्राम के लिए 25वीं उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की।
✅गोपी थोटाकुरा के अलावा, एक्ट्रोनॉट क्रू में मेसन एंजेल, सिल्वेन चिरोन, केनेथ एल. हेस, कैरोल स्कॉलर, एड ड्वाइट भी गये।
Qs 6. हाल ही में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया (SII) ने किस महाद्वीप के 7- 8 देशों में मलेरिया वैक्सीन खुराक का पहला सेट भेजा?
✅सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने मलेरिया वैक्सीन खुराक का पहला सेट अफ्रीका भेजा।
✅सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने अफ्रीका के 7 से 8 देशों में R21/Matrix -M मलेरिया वैक्सीन के पहले सेट की शिपमेंट के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की.
✅विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, अफ्रीकी क्षेत्र में हर साल लगभग पांच लाख बच्चे मलेरिया से मर में जाते हैं।
✅SII की उत्पादन क्षमता प्रति वर्ष 100 मिलियन खुराक की है। ये खुराक की संख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है।
✅SII ने ही COVID-19 के लिये Covishield वैक्सीन बनाई थी।
Qs. 7 आयोजित इटालियन ओपन 2024 का खिताब किसने जीता?
✅अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने दूसरी बार इटैलियन ओपन खिताब जीता।
✅जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने चिली के निकोलस जैरी को हराकर अपना 8वां मास्टर्स का ख़िताब जीता।
✅महिला एकल स्पर्धा में, पोलैंड की इगा स्वियाटेक ने चौथी बार इटालियन ओपन जीता।
✅इन्होने फाइनल में बेलारूस की आर्यना सबालेंका को हराया।
Qs 8. हाल ही में श्री श्री रविशंकर को किस देश में भारतीय मूल के तमिलों के 200 वर्ष पूरे होने की स्मृति में पहला डाक टिकट प्राप्त हुआ?
✅श्री श्री रविशंकर को श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के 200 वर्ष पूरे होने की स्मृति में पहला डाक टिकट प्राप्त हुआ।
✅ये टिकट श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों (IOT) के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जारी किया गया।
✅इसका उद्देश्य IOT समुदाय को पहचानना और सम्मान देना है, जिसने दशकों से उपेक्षा का सामना किया है।
✅श्री श्री रविशंकर भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु हैं।
Qs 9. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट अनुसार 2022 और 2050 के बीच दुनिया भर में पुरुषों के लिए जीवन प्रत्याशा में लगभग कितने वर्ष सुधार होने का अनुमान लगाया गया?
✅2050 तक, पुरुषों और महिलाओं के लिए वैश्विक जीवन प्रत्याशा में सुधार होने का अनुमान है।
✅द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक वैश्विक अध्ययन के अनुसार, 2022 और 2050 के बीच दुनिया भर में पुरुषों के लिए जीवन प्रत्याशा में लगभग 5 साल और महिलाओं के लिए 4 साल से अधिक का सुधार होने का अनुमान है।
✅दुनिया भर में स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, जितने वर्षों तक कोई व्यक्ति अच्छे स्वास्थ्य में रहने की उम्मीद कर सकता है, आने वाले वर्षों में 2.6 वर्ष बढ़ जाएगी
✅2022 में 64.8 वर्ष से बढ़कर 2050 में 67.4 वर्ष हो जाएगी।
Qs 10. वित्तीय वर्ष 2024 मे व्यवसाय वृद्धि मे PSU बैंको में निम्न मे से कौन सा बैंक शीर्ष पर है?
✅वित्तीय वर्ष 24 में व्यवसाय वृद्धि में PSU बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र शीर्ष पर रहा।
✅बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने टोटल बिजनेस और डिपॉजिट जुटाने के मामले में पब्लिक सेक्टर के सभी बड़े बैंकों को पीछे छोड़ दिया।
✅कुल कारोबार में 15.94% की वृद्धि और जमा में 15.66% की वृद्धि के साथ, यह भारतीय स्टेट बैंक जैसे प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल गया।
✅देश में कुल 12 सरकारी बैंक हैं। इनमें सिर्फ 4 बैंक वित्त वर्ष 2023-24 में जमा में दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज कर सके।
✅2nd - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (11.07%
✅3rd - बैंक ऑफ इंडिया (11.05%)
✅4th - केनरा बैंक (10.98%)