Qs 1. निम्न में से किस थीम के साथ 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया गया?
✅विश्व मधुमक्खी दिवस (World Bee Day) - 20 मई
✅विश्व मधुमक्खी दिवस, मधुमक्खी पालन में अग्रणी एंटोन जानसा की जयंती का प्रतीक है।
✅Theme - Bee Engaged with Youth
✅विश्व मधुमक्खी दिवस की स्थापना दिसंबर 2017 में संयुक्त राष्ट्र में स्लोवेनिया के प्रस्ताव के बाद की गई थी।
Qs 2. हाल ही मे जारी फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीटों की सूची मे शीर्ष पर कौन से खिलाड़ी है?
✅फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में टॉप पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे।
✅Forbes ने पिछले 1 साल में दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची जारी की।
1st - क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फुटबाल) - $260 मिलियन
2nd - जॉन रहम (गोल्फ)- $218 मिलियन
3rd - लियोनेल मेसी (फुटबाल)- $135 मिलियन
✅Note :- Top 50 में कोई भी महिला खिलाड़ी नहीं शामिल है।
Qs 3. हाल ही मे किस देश की राष्ट्रपति की हेलीकॉप्टर दुर्घटना मे मृत्यु हो गई?
✅ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई।
✅इसी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन की भी मौत हो गई है।
✅कहाँ - जोल्फा के पास (अज़रबैजान की सीमा पर स्थित एक शहर)
✅शुरुआती स्तर पर ये हेलीकॉप्टर दुर्घटना भारी बारिश, कोहरे और हवा के कारण बताई जा रही है।
✅ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर ईरान के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं।
Qs 4. हाल ही मे किस भारतीय शहर मे रॉक आर्ट का पहला साक्ष्य खोजा गया?
✅पुरातत्वविदों ने मंगलुरु शहर में रॉक आर्ट का पहला साक्ष्य खोजा।
✅कहाँ - कर्नाटक के मंगलुरु शहर में बोलूर पन्ने कोटेडा बब्बू स्वामी मंदिर के पास
✅इस रॉक आर्ट में मानव पैरों के निशान हैं, जो मंदिर के पास एक प्राकृतिक पत्थर की शिला पर पाए गए हैं।
✅ये पैरों के निशान पहली या दूसरी शताब्दी ई. में बनाए गए होंगे।
✅रॉक आर्ट से तात्पर्य पेंटिंग और Rock Painting से है, जो अशिक्षित समाजों के निर्विवाद संज्ञानात्मक साक्ष्य थे।
Qs 5. हाल ही मे 'थाईलैंड ओपन 2024' मे पुरुष युगल फ़ाइनल का ख़िताब किसने जीता?
✅सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने थाईलैंड ओपन 2024 में पुरुष युगल फाइनल जीता।
✅उन्होंने फाइनल में चेन बो यांग और लियू यी की चीनी जोड़ी को हराया।
✅आयोजन - 14 से 19 मई 2024 तक बैंकॉक, थाईलैंड में
✅2019 में सात्विक और चिराग ने अपने पहले सुपरसीरीज खिताब जीता था।
✅इस जीत के बाद सात्विक-चिराग का फिर से वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग हासिल करना भी तय है।
✅Note :- सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न 2023 से सम्मानित किया गया है।
Qs 6. हाल ही मे चीन ने ताइवान को हथियारों की बिक्री में शामिल होने के लिए किस देश की रक्षा कम्पनियों पर प्रतिबंध लगाया?
✅चीन ने ताइवान को हथियार बेचने पर अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया।
✅ये प्रतिबन्ध बोइंग और दो अन्य अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर लगाया गया है।
✅चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बोइंग (Boeing) की रक्षा, अंतरिक्ष और सुरक्षा इकाई, General Atomics Aeronautical Systems और General Dynamics Land Systems को "अविश्वसनीय संस्थाओं" की सूची में रखा है।
✅यह कदम इन कंपनियों द्वारा चीन में आगे निवेश पर रोक लगाता है
✅ताइवान के नवनियुक्त राष्ट्रपति - लाई चिंग-ते
7. हाल ही मे अमेरिका ने जो बाइडेन के कार्यकाल में अपना कौन सा सबक्रिटिकल परमाणु परिक्षण किया?
✅अमेरिका ने जो बाइडेन के कार्यकाल में तीसरा सबक्रिटिकल न्यूक्लियर टेस्ट किया।
✅अमेरिकी ऊर्जा विभाग के राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रशासन ने नेवादा में एक सबक्रिटिकल परमाणु परीक्षण किया।
✅ये देश के परमाणु हथियारों के लिए जरूरी डेटा एकत्र करने के लिए किया गया था।
✅यह निंबले सीरीज का पहला एक्सपेरीमेंट था, जिसे लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरी के साथ साझेदारी में था।
✅कहाँ - प्रिंसिपल अंडरग्राउंड लेबोरेटरी फॉर सबक्रिटिकल एक्सपेरिमेंटेशन (PULSE) में
Qs 8. हाल ही मे IDFC फर्स्ट बैंक का पूर्णकालिक निदेशक किसे नियुक्त किया गया?
✅प्रदीप नटराजन, को IDFC FIRST बैंक का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया गया।
✅भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने IDFC FIRST बैंक के बोर्ड में पूर्णकालिक निदेशक के रूप में प्रदीप नटराजन की नियुक्ति के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।
✅IDFC First बैंक :- स्थापना - 2015, मुख्यालय - मुंबई MD & CEO- वी वैद्यनाथ دا
✅Note :- IDFC First बैंक के पहले ब्रांड एम्बेसडर - अमिताभ बच्चन
Qs 9. हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने पैरा चैंपियनशिप में 400 मीटर T20 वर्ग में Gold जीता?
✅दीप्ति जीवनजी ने पैरा चैंपियनशिप में 400 मीटर T20 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
✅Event - विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप - 2024
आयोजन - जापान के कोबे में
✅भारत की दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर T20 में 55.07 सेकंड के विश्व रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और इन्होने ब्रेना क्लार्क के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
✅तुर्की की आयसेल ओन्डर ने 55.19 सेकेंड के साथ रजत पदक हासिल किया।
✅इक्वाडोर की लिज़ानशेला अंगुलो ने 56.68 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता।
Qs 10. हाल ही मे किस देश के सुरक्षा मंत्री 'टो लैम' को वहां का नया राष्ट्रपति बनाया गया?
✅वियतनाम के सुरक्षा मंत्री 'टो लैम' को वहां का नया राष्ट्रपति बनाया गया।
✅उनके पूर्ववर्ती राष्ट्रपति वो वान थओंग ने चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में इस्तीफा दे दिया था।
✅भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का नेतृत्व कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग कर रहे हैं।
✅टो लैम (To Lam) 2016 में मंत्री बनने से पहले सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय में चार दशक से अधिक समय बिताया।
✅वियतनाम :- राजधानी - हनोई, मुद्रा - मुद्राः वियतनामी डोंग, प्रधानमंत्री : फाम मिन्ह चीन्ह