Qs 1. हाल ही मे 'अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस' कब मनाया गया?
✅अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museum Day) - 18 मई
✅Theme:- "Museum for Education and Research"
✅यह दिन संग्रहालयों के शैक्षिक और सांस्कृतिक योगदान पर प्रकाश डालता है, ज्ञान और इतिहास के भंडार के रूप में उनके महत्व को प्रदर्शित करता है।
✅पहला अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 1977 में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद (ICOM) द्वारा आयोजित किया गया था।
Q2. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स द्वारा किस भारतीय को दुनिया के शीर्ष 15 सुपर अमीरों में शामिल किया गया है?
✅ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में दुनिया के शीर्ष 15 बेहद अमीर व्यक्तियों के सूची में दो भारतीयों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को किया।
✅2023 में शॉर्ट सेलिंग के कारण अडानी की संपत्ति में गिरावट आई और वह शीर्ष 15
✅सुपर अमीरों की सूची से बाहर हो गए थे।
✅इस लिस्ट में प्रत्येक व्यक्ति की नेटवर्थ 100 अरब डॉलर या उससे अधिक है।
✅1st - बर्नार्ड अर्नाल्ट ($220 बिलियन)
✅2nd - जेफ बेजोस ($207 बिलियन)
✅3rd - एलन मस्क ($190 बिलियन)
✅12th - मुकेश अम्बानी ($110 बिलियन)
✅14th - गौतम अडानी ($100 बिलियन)
Qs 3. हाल ही मे अपने सभी ग्लेशियर खोने वाला विश्व का पहला देश कौन सा बना?
✅वेनेजुएला अपने सभी ग्लेशियर खोने वाला पहला देश बना।
वेनेजुएला के आखिरी ग्लेशियर के गायब होने से यह अपनी ✅सभी बर्फ संरचनाओं के पूरी तरह पिघलने का गवाह बनने वाला पहला देश बन गया।
✅1910 में वेनेजुएला में छह ग्लेशियर थे जो 1,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले हुए थे। आज, ये बर्फ के अवशेष मात्र रह गए हैं जो अब ग्लेशियर वर्गीकरण के मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं।
✅पिछले पांच वर्षों में किए गए शोध से पता चला है कि वेनेजुएला में ग्लेशियर कवरेज में 1953 से 2019 तक 98% की भारी गिरावट आई है।
Qs 4. हाल ही मे किस देश ने 10 वर्षीय ब्लू रेजिडेंसी वीजा लॉन्च किया?
✅UAE ने 10 वर्षीय ब्लू रेजीडेंसी वीजा लांच किया।
✅संयुक्त अरब अमीरात ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पर्यावरण की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों के लिए स्पेशल ✅10-वर्षीय 'Blue Residency' Visa सुविधा लॉन्च किया है।
✅ब्लू रेजीडेंसी वीजा उन लोगों के लिए एक स्पेशल परमिट है, जिन्होंने समुद्री जीवन, भूमि-आधारित पारिस्थितिकी तंत्र, वायु गुणवत्ता, स्थिरता प्रौद्योगिकियों, परिपत्र अर्थव्यवस्था और अन्य क्षेत्रों सहित विभिन्न पर्यावरणीय क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है।
Qs 5. मई 2024 मे NSG और USSOF द्वारा कहाँ पर संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास 'तरकश' आयोजित किया गया?
✅भारत और अमेरिका की स्पेशल फोर्सेज ने "तरकश" नामक अभ्यास किया।
✅कहाँ - कोलकाता में
✅राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और अमेरिकी विशेष अभियान बल (SOF) वार्षिक अभ्यास 'तरकश' के हिस्से के रूप में कोलकाता में संयुक्त आतंकवाद विरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन कर रहे हैं।
✅इस अभ्यास का उद्देश्य शहरी आतंकवाद विरोधी परिदृश्यों में अंतरसंचालनीयता, समन्वय और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाना है।
'✅तरकश' का पिछला संस्करण जनवरी 2023 में चेन्नई में आयोजित किया गया था।
Qs 6. वर्ष 2027 मे फीफा महिला विश्वकप की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
✅ब्राजील ने महिला विश्व कप 2027 की मेजबानी के लिए बोली जीती।
✅ब्राजील इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला पहला दक्षिण अमेरिकी देश होगा।
✅ब्राजील ने बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी की बोली को हराया।
✅ब्राजील ने 119 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि संयुक्त यूरोपीय प्रविष्टि के लिए 78 वोट मिले।
✅FIFA :- स्थापना : 21 मई 1904(पेरिस), मुख्यालयः ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड, अध्यक्ष - गियानी इन्फेन्टिनो
Qs 7. 5 जून 2024 को गंगा और उसकी सहायक नदीयों को लक्षित कर प्लास्टिक मुक्त नदी अभियान कितने राज्यों मे शुरू किया जायेगा?
✅गंगा नदी के तटों पर प्लास्टिक मुक्त नदी अभियान की 5 जून को शुरूआत होगी।
✅यह अभियान 7 राज्यों में गंगा और उसकी सहायक नदियों को लक्षित कर रहा है।
✅भारतीय वन्यजीव संस्थान, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित है, यह स्थानीय लोगों को नदी जैव विविधता और मानव स्वास्थ्य पर प्लास्टिक के प्रभावों के बारे में शिक्षित करने पर केंद्रित है।
✅एकत्रित प्लास्टिक को देहरादून में एक विशेष सुविधा में जैव ईंधन और टाइल्स में संसाधित किया जाएगा।
Qs 8. हाल ही मे किस राज्य सरकार ने पूरे राज्य मे AI से संचालित यातायात प्रबंधन प्रणाली लागू करने की घोषणा की?
✅सिक्किम 25 मई को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संचालित यातायात प्रबंधन प्रणाली शुरू करेगा।
✅इस पहल का मुख्य उद्देश्य यातायात प्रबंधन प्रणाली का आधुनिकीकरण करना और विनियामक दक्षता में सुधार करना है।
✅यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित यातायात प्रबंधन प्रणाली स्वचालित रूप से दस्तावेजों का सत्यापन करेगी और उल्लंघनों का पता लगाएगी।
✅Note :- हाल ही में 16 मई को सिक्किम राज्य स्थापना दिवस मनाया गया था।
Qs 9. हाल ही मे सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष कौन बनाये गये?
✅कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने।
✅वे चौथी बार SCBA के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। ✅कपिल सिब्बल ने 1,066 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय को हराया।
✅सिब्बल 1989-90 के दौरान भारत के अतिरिक्त महाधिवक्ता थे। वे 1983 में वरिष्ठ अधिवक्ता बने।
✅कपिल सिब्बल प्रख्यात कांग्रेस राजनेता और राज्यसभा के सदस्य हैं वे UPA सरकार में कई केंद्रीय मंत्रालय देख चुके हैं।
✅Note :- हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने SCBA की कार्यकारी समिति में 33% पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया हैं।
Qs 10. हाल ही में हुए ऐलोर्डा कप 2024 में भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने कौन सा मेडल जीता?
✅भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने एलोर्डा कप 2024 में गोल्ड मेडल जीता।
✅निखत ने 52 kg वर्ग में कजाकिस्तान की जजीरा उराकबायेवा को 5-0 से हराया।
✅दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन का जन्म 14 जून 1996 को निजामाबाद में हुआ था।
✅एलोर्डा कप 2024 में भारत के चार मुक्केबाजों ने प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीते।
✅इनमें याइफाबा सिंह सोइभम, अभिषेक यादव, विशाल और गौरव चौहान शामिल हैं।
Qs 11. आधुनिक भारतीय बैंकिंग के जनक कहे जाने वाले नारायणन वाघुल का निधन हो गया ये किस बैंक के पूर्व CMD रह चुके थे?
✅आधुनिक भारतीय बैंकिंग के जनक कहे जाने वाले नारायणन वाघुल निधन हो गया।
✅इन्होने ICICI बैंक की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
✅1985 में ये ICICI बैंक के CMD बने थे। इससे पहले 1981 मैं 44 साल की उम्र वे बैंक ऑफ इंडिया के सबसे कम उम्र के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) बने।
✅2009 में वाघुल को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
✅अन्य पुरस्कार - इकोनॉमिक टाइम्स लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड