Qs 1. हाल ही मे 'विश्व दूरसंचार दिवस' कब मनाया गया?
✅विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस : 17 मई
✅विश्व दूरसंचार दिवस दुनिया भर के व्यक्तियों, संगठनों और सरकारों को हमारी परस्पर दुनिया को आकार देने में दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने का अवसर प्रदान करता है।
✅Theme - "Digital Innovation for Sustainable Development"
✅17 मई 1865 में अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) की स्थापना हुई थी।
✅शुरुआत - 2005 से
Qs 2. 16 मई 2024 को निम्न में से किस राज्य का राज्य स्थापना दिवस मनाया गया?
✅सिक्किम राज्य स्थापना दिवस (Sikkim State Foundation Day) - 16 मई
✅16 मई 1975 को सिक्किम को भारत के 22वें राज्य के रूप में देश में शामिल किया गया।
✅सिक्किम को भारतीय संविधान के 36वें संविधान संशोधन अधिनियम 1975 के तहत शामिल किया गया।
✅सिक्किम की सीमा 3 देशों से लगती है - चीन, नेपाल और भूटान
Qs 3. हाल ही मे कहाँ पर विश्व का सबसे ऊंचा प्रतियोगिता पूल खोला गया?
✅विश्व का सबसे ऊंचा प्रतियोगिता पूल भूटान में खोला गया।
✅इसके उद्घाटन की घोषणा हाल ही में World Aquatics ने की थी।
✅यह पहला प्रतिस्पर्धी स्विमिंग पूल है जो भूटान में समुद्र तल से 8200 फीट (2,400 मीटर) की रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।
✅यह क्षेत्र में जलीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए Pools for All Program का हिस्सा है।
✅Pool for All Program पहल 2019 में शुरू की गई थी।
Qs 4. हाल ही मे किस देश ने भारत की नंदिनी डेयरी को T20 विश्व कप का आधिकारिक प्रायोजक घोषित किया?
✅क्रिकेट स्कॉटलैंड ने भारत की कर्नाटक स्थित नंदिनी डेयरी को T20 विश्व कप का आधिकारिक प्रायोजक घोषित किया।
✅कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के MD - M.K. जगदीश
✅इससे पहले अमूल को श्रीलंका पुरुष टीम और USA पुरुष क्रिकेट और दक्षिण अफ्रीकी टीमों के 'आधिकारिक प्रायोजक' के रूप में नियुक्त किया गया था।
✅T20 World Cup 2024 :-
✅आयोजन - वेस्टइंडीज और USA
✅कब - 01 से 29 जून तक
✅ब्रांड एम्बेसडर - युवराज सिंह
Qs 5. हाल ही मे जारी 'टाइम्स हायर एजुकेशन यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024' की शीर्ष 100 की सूची मे कितने भारतीय विश्वविद्यालय को स्थान दिया गया है?
✅टाइम्स हायर एजुकेशन यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 :-
✅इस वर्ष रैंकिंग में विश्व भर के 670 से अधिक विश्वविद्यालय शामिल थे।
✅शीर्ष 100 की सूची में सिर्फ 2 भारतीय विश्वविद्यालयों को स्थान मिला है।
✅महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, केरल - 81वां
✅अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई - 96वां
✅सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी लगातार दूसरे वर्ष तालिका में शीर्ष पर है।
✅रैंकिंग में विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है, जो 50 वर्ष या उससे कम आयु की हैं।
Qs 6. हाल ही मे रक्षा पर 12वां भारत -मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह कहाँ पर आयोजित किया गया?
✅रक्षा पर 12वां भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह आयोजित हुआ।
✅कहाँ - उलानबटार, मंगोलिया में
✅कब - 16 और 17 मई 2024
✅भारतीय पक्ष का नेतृत्व भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद और रक्षा मंत्रालय मंगोलिया के राज्य सचिव ब्रिगेडियर जनरल गंखुयाग दावागदोर्ज ने किया।
✅भारत ने 24 दिसंबर 1955 को आधुनिक मंगोलिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किया।
7.लॉरेंस वोंग ने कहाँ के प्रधानमंत्री के रूप मे शपथ ग्रहण किया?
✅लॉरेंस वोंग ने सिंगापुर के नए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली।
✅वोंग "4G" नेताओं का हिस्सा हैं, जो लंबे समय से प्रभावी पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) द्वारा शहर - राज्य में स्थिरता और निरंतरता बनाए रखने के लिए चुने गए राजनेताओं की एक नई पीढ़ी है।
✅राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने वोंग को शपथ दिलाई।
✅वह ली सीन लूंग से पदभार ग्रहण करते हुए वित्त मंत्री के रूप में अपना पद बरकरार रखेंगे। सीन लूंग सिंगापुर के संस्थापक ली कुआन यू के बेटे हैं।
Qs 8. हाल ही मे किसे शिक्षा मे उत्कृष्ट योगदान के लिए 'वैश्विक उत्कृष्टता पुरस्कार 2024' से सम्मानित किया गया
✅चंद्रकांत सतीजा को शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए वैश्विक उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
✅चंद्रकांत सतीजा ने "विदर्भ क्षेत्र में सबसे भरोसेमंद प्रवेश सलाहकार" होने के लिए वैश्विक उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 जीता है।
✅12 मई को मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने उन्हें ये अवॉर्ड दिया।
✅चंद्रकांत सतीजा चंद्रा एडमिशन कंसल्टेंट्स के संस्थापक और CEO हैं।
Qs 9. हाल ही मे किस देश ने "फतह -II" रॉकेट प्रणाली का सफल परिक्षण किया?
✅पाकिस्तान ने फतह-II रॉकेट प्रणाली का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण
✅Range - 400 Km
✅उन्नत नेविगेशन, अद्वितीय प्रक्षेपवक्र और गतिशीलता सुविधाओं से लैस फतह -II को मिसाइल रक्षा प्रणालियों को हराने के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसे पाकिस्ताने के आर्टिलरी डिवीजनों में शामिल किया जा रहा है।
✅पाकिस्तान - राजधानी - इस्लामबाद, राष्ट्रपति - आसिफ़ ज़रदारी, प्रधान मंत्री - शहबाज़ शरीफ़, मुद्रा -
Qs 10. किस पद्म पुरस्कार से सम्मानित लेखिका मालती जोशी का हाल ही मे निधन हो गया?
✅पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित लेखिका मालती जोशी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
✅मालती जोशी हिंदी और मराठी भाषा में अपने काम के लिए जानी जाती थीं।
✅उन्हें 2018 में पदम श्री से सम्मानित किया गया था।
कॉलेज में वह मालवा की मीरा के नाम से मशहूर थीं।
Qs 11. हाल ही मे किसे CBI मे अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया?
✅AYV कृष्णा और N वेणु गोपाल को CBI में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।
✅ए वाई वी कृष्णा असम-मेघालय कैडर के 1995 बैच के प्रतिष्ठित IPS अधिकारी हैं।
✅वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में महानिरीक्षक के रूप में सेवारत हैं।
✅एन वेणु गोपाल हिमाचल प्रदेश कैडर के अनुभवी IPS अधिकारी हैं।
✅केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) :- स्थापना 1963, मुख्यालय - नई दिल्ली, महानिदेशक - प्रवीण सूद