Qs 1. हाल ही मे 16 मई 2024 को निम्न में से कौन सा दिवस मनाया गया?
(A). राष्ट्रीय डेंगू दिवस /National Dengue Day
(B). अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस
✅राष्ट्रीय डेंगू दिवस (National Dengue Day) : 16 मई
✅ये दिवस स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा लोगों में डेंगू के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये मनाया जाता है.
✅यह डेंगू वायरस (DENV, 1-4 सीरोटाइप DEN-1, DEN-2, DEN-3, और DEN-4) के कारण होने वाली एक वायरल बीमारी है।
✅इन 4 डेंगू विषाणुओं (Virus) में से किसी एक से संक्रमित एडीज एजिप्टी मादा मच्छर (जो पीत ज्वर, जीका विषाणु और चिकनगुनिया भी संचारित करता है) के काटने से फैलता है।
✅डेंगू का पहला टीका विकसित किया - डेंगवैक्सिया सनोफी पाश्चर (Dengvaxia Sanofi Pasteur)
अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस (International Day of Light) : 16 मई
यह भौतिक विज्ञानी और इंजीनियर थियोडोर मैमन द्वारा 1960 में लेजर (LASER) के पहले सफल संचालन की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। A
यह दिन प्रकाश के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
घोषणा - 2016 (UNESCO द्वारा)
शुरुआत - 2018 से
16 May Current Affairs 👉 Click
Qs 2. हाल ही मे किस देश ने दुनिया का पहला 6G डिवाइस पेश किया?
✅जापान ने दुनिया का पहला 6G प्रोटोटाइप डिवाइस पेश किया।
✅यह 5G से 20 गुना तेज़ होगा और 100 गीगाबिट प्रति सेकंड (Gbps) की गति से डेटा संचारित करेगा।
✅यह 6G प्रोटोटाइप डिवाइस DoCoMo, NTT कॉर्पोरेशन, NEC कॉर्पोरेशन और फुजित्सु सहित अग्रणी कंपनियों के सहयोग का परिणाम है।
✅वर्तमान में, 5G की सैद्धांतिक अधिकतम गति 10 GB/s है।
Qs 3. हाल ही मे IIBX का ट्रेडिंग, क्लियरिंग सदस्य बनने वाला पहला बैंक कौन सा बना?
✅SBI गिफ्ट सिटी में इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) का पहला ट्रेडिंग-कम-क्लियरिंग सदस्य बना।
✅SBI पहला बैंक है जिसने बुलियन ट्रेडिंग में अपनी IFSC बैंकिंग इकाई की क्षमताओं को बढ़ाया है।
✅विशेष श्रेणी के ग्राहकों के रूप में सोना आयात करने के लिए IBU को RBI की छूट का उद्देश्य IIBX प्लेटफॉर्म पर सोने और चांदी के व्यापार की मात्रा को बढ़ावा देना है।
✅SBI :- स्थापना - 1 जुलाई 1955, मुख्यालय - मुंबई, अध्यक्ष - दिनेश कुमार खारा
Qs 4. केदारनाथ यात्रा 2024 के संचालन के लिए पुलिस द्वारा कौन सा ऑपरेशन शुरू किया गया?
✅केदारनाथ यात्रा के संचालन के लिए उत्तराखण्ड पुलिस "ऑपरेशन मर्यादा" की शुरु किया।
✅तीर्थयात्रियों से तीर्थ स्थलों की पवित्रता का सम्मान करने का आग्रह किया गया;
✅पुलिस उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान काट रही है और मामले दर्ज कर रही है।
✅यह देवभूमि उत्तराखंड की गरिमा को बनाए रखने, तीर्थयात्रियों के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने का पहल हिस्सा है।
Qs 5. हाल ही मे नीरज चोपड़ा ने '27वीं राष्ट्रीय फ़ेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगितौ' मे कौन सा पदक जीता?
✅फेडरेशन कप में नीरज चोपड़ा ने 82.27 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।
✅आयोजन - भुवनेश्वर, ओड़िशा में
✅27वीं राष्ट्रीय फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता।
✅इन्होने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता, 2022 में डायमंड लीग चैंपियन बने, 2023 में विश्व चैंपियन बने और चीन में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक जीता।
Qs 6. मई 2024 मे भारत की किस सेना ने "भीष्म पोर्टेबल अस्पताल" का परिक्षण किया?
✅भारतीय वायु सेना ने एयरड्रॉप के लिए "भीष्म पोर्टेबल अस्पताल" का परीक्षण किया।
✅भारतीय वायु सेना ने आपातकालीन एयरड्रॉप के लिए भीष्म पोर्टेबल क्यूब्स' का परीक्षण किया, जो "प्रोजेक्ट भीष्म" का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 200 हताहतों के लिए त्वरित प्रतिक्रिया देना है।
✅पूरी इकाई में 72 परिवहनीय घटक शामिल हैं, जिन्हें आसानी से हाथ, साइकिल या ड्रोन द्वारा भी ले जाया जा सकता है।
Qs 7.हाल ही मे NASA ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के नए प्रमुख के रूप मे किसकी नियुक्ति की?
✅नासा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए नए प्रमुख की नियुक्ति की।
✅किसे - डेविड साल्वाग्निनी
✅नासा के मुताबिक, यह भूमिका मुख्य डेटा अधिकारी के रूप में साल्वाग्निनी की वर्तमान भूमिका का विस्तार है।
✅डेविड साल्वाग्निनी ने 21 वर्षों तक वायु सेना में सेवा दी और मई 2005 में संचार और कंप्यूटर सिस्टम अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
✅NASA :- स्थापना - 1958, मुख्यालय - वाशिंगटन DC, अध्यक्ष - बिल नेल्सन
Qs 8. हाल ही मे फोनपे ने भारत के किस पड़ोसी देश मे UPI भुगतान लॉन्च किया?
✅PhonePe ने श्रीलंका में UPI ट्रांजेक्शन के लिये LankaPe के साथ साझेदारी की।
✅श्रीलंका में अब PhonePe UPI लॉन्च किया गया जिससे श्रीलंका जाने वाले भारतीय पर्यटक आसानी से पेमेंट कर पाएंगे।
✅इससे उपयोगकर्ता लंका QR कोड को स्कैन कर सुरक्षित और त्वरित भुगतान कर सकते हैं। राशि विनिमय दर के आधार पर भारतीय रुपने में कटेगी।
✅PhonePe :- स्थापना - 2015, मुख्यालय - बैंगलुरु, संस्थापक & CEO - समीर निगम
Qs 9. हाल ही मे किस लेखक को साहित्य अकादमी फेलोशिप पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
✅रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादमी फ़ेलोशिप से सम्मानित किया गया।
✅प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड ने 300 से अधिक लघु कथाएं, निबंध और उपन्यास और बच्चों के लिए 30 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं।
✅पुरस्कारः- साहित्य अकादमी पुरस्कार (1992), साहित्य अकादमी का बाल साहित्य पुरस्कार (2012), पद्म श्री (1999) और पद्म भूषण (2019)
✅उनकी उल्लेखनीय कृतियाँ: 'Vagrants in the Valley', 'Angry River', 'Too Much Trouble'
Qs 10. हाल ही मे किस खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की?
✅भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की।
✅उन्होंने बताया कि वह अपना आखिरी मुकाबला 6 जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे।
✅छेत्री ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर दी।
✅सुनील छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी।
✅वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल (94) करने वाले चौथे खिलाड़ी है। और सक्रिय खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं।
✅उन्हें साल अर्जुन पुरुस्कार (2011), खेल रत्न (2021) और पद्मश्री (2019) से सम्मानित किया जा चुका है।