Type Here to Get Search Results !

11 May 2024 Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. हाल ही में 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' कब मनाया गया?


✅राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) - 11 मई

✅प्रत्येक वर्ष 11 मई को 1998 में पोखरण में हुए सफल परमाणु परीक्षण की याद में और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है.

✅Theme 2023 :- Science, Technology and Innovation in Aatmanirbhar Bharat

✅2024 की Theme अभी Decide नहीं की गयी है।


Qs 2. मई 2024 में कहाँ पर भारत और फ्रांस के बीच सैन्य अभ्यास "शक्ति" का आयोजन किया जायेगा?


✅भारतीय और फ्रांसीसी सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति आयोजित हुआ।

✅कहाँ - उमरेई, मेघालय

✅कब - 13 से 26 मई 2024 तक

✅संस्करण - 7वां

✅भारतीय सेना और फ्रांसीसी सेना के बीच सैन्य अभ्यास एक द्विवार्षिक अभ्यास है जो 2011 में शुरू हुआ था।

✅भारत फ्रांस के बीच होने वाले सैन्याभ्यास - शक्ति, वरुण, गरुण, FRINJEX


Qs 3. हाल ही में जारी EAC के रिपोर्ट के अनुसार भारत में हिन्दुओं की संख्या में कितने प्रतिशत की कमी आयी है?


✅प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार भारत में हिंदू आबादी में 7.8% की कमी आई और मुस्लिम आबादी में 43% की वृद्धि हुई है।

✅अध्ययन रिपोर्ट का नाम - धार्मिक अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी: एक क्रॉस-कंट्री विश्लेषण 

✅इस अध्ययन के अनुसार 1950 और 2015 के बीच भारत की बहुसंख्यक हिंदू आबादी की हिस्सेदारी में 7.81% की गिरावट आई, जबकि इसी अवधि में मुस्लिम समुदाय की हिस्सेदारी में 43.15% की वृद्धि हुई।

✅भारत की हिंदू जनसंख्या हिस्सेदारी 7.8% से घटकर 78.06% हो गई।

✅मुसलमानों की हिस्सेदारी 43.15% से बढ़कर 14.09% हो गयी है।

✅ईसाइयों की आबादी 5.4% से बढ़कर 2.36% हो गयी।

✅इसी प्रकार, इसी अवधि के दौरान, सिख और बौद्ध आबादी की हिस्सेदारी में क्रमशः 1.85% और 0.81% की वृद्धि देखी गई।


Qs 4. कैडेट डिफेंस सिस्टम ने किसकी सहायता से भारत का पहला "LAM सिस्टम" लॉन्च किया?


✅कैडेट डिफेंस ने भारत का पहला "LAM सिस्टम" लॉन्च किया।

✅कैडेट डिफेंस सिस्टम्स (KDS) ने DRDO के सहयोग से भारत का पहला स्वदेशी Loitering Aerial Munition (LAM) विकसित किया है।

✅LAM, जिसमें CALM और कॉम्बैट UAV जैसी प्रौद्योगिकियां शामिल हैं, 90% से अधिक स्थानीय घटक सोर्सिंग का हवाला देते हुए स्वदेशी उत्पादन की प्रतिबद्धता के साथ, विभिन्न इलाकों में उन्नत परिचालन प्रभावकारिता का वादा करता है।

✅कैडेट डिफेंस सिस्टम्स के CEO - अवधेश खेतान


Qs 5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'पिरुल लाओ -पैसे पाओ' अभियान शुरू किया?


उत्तराखंड ने जंगल की आग पर काबू पाने के लिए 'पिरूल लाओ-पैसे पाओ' अभियान शुरू किया।

✅मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 मई, 2024 को रुद्रप्रयाग जिले में अभियान का शुभारंभ किया।

✅एकत्र किए गए पिरूल का वजन किया जाएगा, और ग्रामीणों या युवाओं को 50 रुपये प्रति किलोग्राम का भुगतान किया जाएगा।

✅कारण :- देवदार के पत्ते, जिन्हें स्थानीय भाषा में चैता के नाम से जाना जाता है, सूखने पर अत्यधिक ज्वलनशील होते हैं ✅और जंगल में आग फैलाने का एक महत्वपूर्ण कारण माना जाता है। वन क्षेत्र से इन पत्तियों को इकट्ठा करके, आग के जोखिम को कम किया जा सकता है।


Qs 6. हाल ही में अमेरिका और ब्राजील के बाद 10 लाख उबर ड्राइवर की उपलब्धि हासिल करने वाला तीसरा देश कौन सा बना?


भारत 10 लाख उबर ड्राइवरों वाला दुनिया का तीसरा देश बना.

✅भारत, अमेरिका और ब्राजील के बाद 10 लाख ड्राइवरों की उपलब्धि हासिल करने वाला तीसरा देश बन गया है।

✅उबर ने 31 मार्च 2024 को वैश्विक राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में 15% की वृद्धि हुई है, जिससे राजस्व 10.13 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है।

✅उबर CEO - दारा खोसरोशाही


Os 7. यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने किस भारतीय पहलवान को 31 दिसंबर 2024 तक निलंबित किया?



बजरंग पुनिया को UWW ने 31 दिसंबर 2024 तक निलंबित किया।

✅बजरंग पुनिया द्वारा एंटी डोप टेस्ट के लिए अपना नमूना देने से इनकार करने के बाद NADA ने 23 अप्रैल 2024 को बजरंग पुनिया को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था।

✅UWW - United World Wrestling

✅10 मार्च 2024 को सोनीपत, हरियाणा में आयोजित चयन ट्रायल के दौरान बजरंग पुनिया ने एनएडीए को अपना नमूना देने से इनकार कर दिया था।

✅बजरंग पूनिया विश्व में नंबर 1 स्थान पाने वाले और चार विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान हैं।

✅उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता था।


Qs 8. हाल ही में केकी मिस्त्री को किस बैंक का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया?


HDFC लाइफ ने केकी मिस्त्री को अपना चेयरमैन नियुक्त किया।

✅7 मई, 2024 को IRDAI की मंजूरी के बाद केकी मिस्त्री को दीपक पारेख के स्थान पर HDFC लाइफ इंश्योरेंस के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

✅HDFC बैंक के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक सहित विभिन्न रणनीतिक पदों पर हैं।

✅HDFC बैंक लिमिटेड :- स्थापना - 1994, मुख्यालय - मुंबई, CEO&MD - शशिधर जगदीशन


Qs 9. हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार कौन भारतीय एजेंसी द्वारा तरल ऑक्सीजन केरोसिन चालित सेमी -क्रायोजेनिक इंजन विकसित किया जा रहा है?


ISRO तरल ऑक्सीजन केरोसिन चालित सेमी-क्रायोजेनिक इंजन विकसित कर रहा।

✅इसका मकसद प्रक्षेपण यान मार्क-3 (LVM3) की पेलोड क्षमता बढ़ाना है।

✅यह तरल ऑक्सीजन (LOX) केरोसीन प्रणोदक संयोजन पर काम करने वाला 2,000 किलोन्यूटन थ्रस्ट का इंजन होगा।

✅इसरो में 2000 किलोन्यूटन सेमी-क्रायोजेनिक में पहली बार इसका उपयोग किया है।


Qs 10. मई 2024 में L&T ग्रुप के नए अध्यक्ष कौन नियुक्त किए गए?


✅लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने आर. शंकर रमन को अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया।

✅इस पदोन्नति के बाद, रमन कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में अपनी मौजूदा भूमिकाओं को जारी रखेंगे।

✅और साथ ही सुब्रमण्यम सरमा को पूर्णकालिक निदेशक और अध्यक्ष, ऊर्जा के रूप में नियुक्त किया गया है।

✅लार्सन एंड टुब्रो (L&T) :- स्थापना - 1946, मुख्यालय - मुंबई, CMD - SN सुब्रहमन्यम

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.