Qs 1. हाल ही मे 'आयुष्मान भारत दिवस' कब मनाया गया?
Ans. 👉 30 April
✅आयुष्मान भारत दिवस (Ayushman Bharat Day): 30 अप्रैल
✅प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM JAY) के तहत 10.74 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवारों को 5 लाख रुपये की मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल कवरेज प्रदान की जाती है।
✅PM JAY योजना को आयुष्मान भारत योजना के नाम से भी जाना जाता है।
✅शुरुआत - 23 सितंबर 2018 को कहाँ से - रांची, झारखंड केसके द्वारा - PM मोदी
Qs 2. हाल ही मे मिली जानकारी के अनुसार कहाँ पर दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाया जा रहा है?
Ans. 👉 दुबई
✅दुबई में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनना शुरू हुआ।
नाम - अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
✅ये एयरपोर्ट वर्तमान में दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग पांच गुना बढ़ा होगा,
✅परियोजना लागत - $35 बिलियन
✅UAE :- राजधानी - अबुधाबी, राष्ट्रपति - मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
Qs 3. हाल ही में किस कंपनी ने ब्रिटिश हाईकोर्ट में अपनी कोविड-19 वैक्सीन के गंभीर साइड इफेक्ट्स के आरोपों को स्वीकार किया है
Ans. 👉 ऐस्ट्रेजेनेका
✅ऐस्ट्रेजेनेका ने ब्रिटिश हाईकोर्ट में अपनी कोविड-19 वैक्सीन के गंभीर साइड इफेक्ट्स आरोपों को स्वीकार किया।
✅ऐस्ट्रेजेनेका (AstraZeneca) के फार्मूले पर ही Covishield और Vaxzevria वैक्सीन बनाई गयी है।
✅भारत में कोविशील्ड वैक्सीन की अबतक लगभग 1.75 अरब डोज़ लगाई जा चुकी है।
✅ब्रिटिश हाईकोर्ट में AstraZeneca ने स्वीकारा कि कुछ Rare Case में उसकी वैक्सीन से TTS के गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
Qs 4. हाल ही में निम्न में से किस कंपनी को प्रतिष्ठित 'नवरत्न' का दर्जा दिया गया?
ANS. 👉 IREDA
✅IREDA को सरकार द्वारा प्रतिष्ठित 'नवरत्न' कंपनी का दर्जा दिया गया।
✅IREDA :- Indian Renewable Energy Development Agency (भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी)
✅कंपनी के पास अब सरकार से पूर्व अनुमोदन के बिना 1,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करने का अधिकार होगा, जिससे तेजी से निर्णय लेने और परियोजना निष्पादन की अनुमति मिलेगी।
✅केंद्र सरकार की 75% स्वामित्व हिस्सेदारी के साथ, IREDA देश भर में अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने में सबसे आगे रहा है।
✅IREDA :- स्थापना - 1987, मुख्यालय - नई दिल्ली, अध्यक्ष - प्रदीप कुमार दास
Qs 5. हाल ही में भारतीय वायुसेना और नौसेना ने कौन सी सुपरसोनिक हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल को शामिल किया?
ANS. 👉 रैम्पेज
✅भारतीय वायुसेना और नौसेना ने हवा से जमीन पर मार करने वाली रैम्पेज सुपरसोनिक मिसाइल को शामिल किया।
✅ये भारतीय वायु सेना के भीतर हाई-स्पीड लो ड्रैग-मार्क 2 के रूप में जानी जाती है। मारक क्षमता - 250 किलोमीटर
रैम्पेज मिसाइल को इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज और इज़राइली मिलिट्री इंडस्ट्रीज सिस्टम्स द्वारा विकसित किया गया है।
✅RAMPAGE मिसाइल को Su-30 MKI, MiG-29 और जगुआर लड़ाकू विमान आदि में लिंक किया जायेगा।
Qs 6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 14 पतंजलि उत्पादों के लाइसेंस को निलंबित किया?
Ans . 👉 उत्तराखंड
✅उत्तराखंड सरकार ने 14 पतंजलि उत्पादों का लाइसेंस निलंबित किया।
✅रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज एक्ट का उल्लंघन करने के लिए आपराधिक शिकायत भी दर्ज की गई है।
✅प्रतिबंधित उत्पादों में दिव्य फार्मेसी की दृष्टि आई ड्रॉप, स्वासारि गोल्ड, स्वासारि वटी ब्रोंकोम और बहुत कुछ शामिल हैं।
✅पिछले महीने, अदालत ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड से भ्रामक विज्ञापनों पर उसके आदेशों का पालन नहीं करने के लिए सार्वजनिक माफी जारी करने को कहा था।
Qs 7. हाल ही में किस देश ने वित्तीय संकट के बीच ट्रकों और भारी वाहनों से आयात प्रतिबंध हटाया?
Ans. 👉 श्रीलंका
✅श्रीलंका ने ट्रकों और भारी वाहनों से आयात प्रतिबंध हटाया।
✅डॉलर की भारी कमी से उत्पन्न वित्तीय संकट के बीच, श्रीलंका ने आयात प्रतिबंधों को आंशिक रूप से हटाकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
✅इस कदम का उद्देश्य अर्थव्यवस्था को फिर से जीवंत करना है, जो मार्च 2020 से संघर्ष कर रही है।
✅बसें, ट्रक और टैंकर जैसे भारी वाहन अब आयात के लिए पात्र हैं, हालांकि कारों सहि यात्री वाहनों पर प्रतिबंध बरकरार है।
✅श्रीलंका :- राजधानी - श्रीजैवर्धनेपुरा कोट्टी, प्रधानमंत्री - दिनेश गुणावर्धन, मुद्रा - श्रीलंकाई रुपया
Qs 8. हाल ही में किस IIT संस्थान ने इनोवेटिव 3D प्रिंटेड डमी बैलेट यूनिट पेश किया ?
Ans. 👉 IIT गुवाहाटी
✅IIT गुवाहाटी ने इनोवेटिव 3D प्रिंटेड डमी बैलेट यूनिट पेश की।
✅इस पहल का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करके, विशेष रूप से नए मतदाताओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच मतदाता जागरूकता और भागीदारी को बढ़ाना है।
✅3D प्रिंटेड डिवाइस मकई स्टार्च से बनाया गया है। यह बायोडिग्रेडेबल और पर्यावरण अनुकूल है।
✅ये SVEEP और IIT गुवाहाटी के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास में बनाया गया है।
✅SWEEP :- Systematic Voter Education and Electoral Participation Cell (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी सेल)
Qs 9. अप्रैल 2024 में इंडियन वैक्सीन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IVMA) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
Ans. 👉 डॉ. कृष्णा एला
✅डॉ. कृष्णा एला को IVMA (इंडियन वैक्सीन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
✅डॉ कृष्णा ईला भारत बायोटेक के अध्यक्ष & CEO हैं।
✅इससे पहले अदार C पूनावाला 2019 से मार्च 2024 तक अध्यक्ष पद पर रहे थे
✅कार्यकाल - अप्रैल 2024 - 2026 तक (2 वर्ष)
✅उपाध्यक्ष - महिमा दतलाडॉ. हर्षवर्द्धन IVMA के महानिदेशक बने रहेंगे।
Qs 10. वर्ष 2024 में कितने लोगों को 'लच्छू महाराज पुरस्कार' से सम्मानित किया जायेगा?
Ans. 👉 10
✅10 प्रतिष्ठित हस्तियों को लच्छू महाराज पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
✅पुरस्कार समारोह - 31 अगस्त 2024 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश
✅प्रसिद्ध कथक प्रतिपादक लच्छू महाराज की स्मृति में स्थापित लच्छू महाराज पुरस्कार 2014 के बाद नहीं दिया गया।
✅इसलिए इसबार एकसाथ 10 वर्षों के लिये दिया गया है सिर्फ कोविड के कारण 2020 के विजेता की घोषणा नहीं की गयी।
✅पुरस्कार प्राप्तकर्ता - उमा शर्मा (2015), रमा वैद्यनाथन (2016), उमा डोगरा (2017). हेमा मालिनी (2018), संध्या पुरीचा (2018), सायरा बानो (2019), डॉ मालविका मित्रा (2021), प्राची शाह (2022), असीम बंधु भट्टाचार्य (2023), पंडित राजेंद्र गंगनी (2024)।