1. निम्न में से किस दिन महात्मा गाँधी जी कि पुण्यतिथि पर दिवस मनाया जाता है?
✅शहीद दिवस (Martyrs Day) - -30 जनवरी
✅शहीद दिवस मुख्य रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मृत्यु की याद दिलाता है। साथ ही यह उन सभी शहीदों को याद करने और श्रद्धांजलि देने का एक गंभीर अवसर भी है जिन्होंने भारत के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
✅30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोड्से नामक शख्स द्वारा उनकी हत्या कर दी गयी थी।
✅कहाँ - दिल्ली के बिड़ला भवन में
✅समाधि स्थल - राजघाट, दिल्ली
✅Note ::- महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु जी की पुण्यतिथि पर 23 मार्च को भी शहीद दिवस मनाया जाता है।
Daily Current Affairs 👉 Click
Qs 2. भारतीय समाचार पत्र दिवस कब मनाया जाता है?
✅भारतीयः समाचार पत्र दिवस Newspaper Day) - 29 जनवरी
✅ इसी दिन, 29 जनवरी 1780 को ' पहला साप्ताहिक भारतीय समाचार पत्र पत्र "हिक्कीज़ बंगाल गजट" प्रकाशित हुआ, जिसे "कलकत्ता जनरल एडवरटाइज़र" के नाम से भी जाना जाता है।
✅एशिया में छपने वाला पहला अखबार हिक्की का बंगाल गजट था। इसका प्रकाशन जेम्स ऑगस्टस हिकी के द्वारा 29 जनवरी 1780 को उस समय देश की राजधानी कोलकाता में किया गया था।
✅भारत में प्रिंटिंग प्रेस लाने का श्रेय पुर्तगालियों को और समाचार पत्रों की शुरुआत का श्रेय यूरोपियनों को जाता है।
✅किसी भारतीय भाषा में प्रकाशित होने वाला पहला समाचार पत्र मासिक 'दिग्दर्शक' था।
✅निर्विवाद रूप से भारत का सबसे पहला प्रमुख समाचार पत्र 'संवाद कौमुदी' था।
Qs 3. हाल ही में 'अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस' कब मनाया गया?
✅अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (International Customs Day) - 26 जनवरी
✅उद्देश्य - सीमा शुल्क प्रशासन को नेतृत्व, मार्गदर्शन समर्थन को बढ़ावा देना
✅इस दिवस को विश्व सीमा शुल्क संगठन की स्थापना के दिवस को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।
✅Theme - Customs Engaging Traditional and New Partners with Purpose
✅ विश्व सीमा शुल्क संगठन (World Customs Organization (WCO):- स्थापना - 26 जनवरी 1953, मुख्यालय - ब्रुसेल्स, बेल्जियम, अध्यक्ष - इयान सौंदर्श
Qs 4. 26 जनवरी 2024 को मनाए गए 75वें गणतंत्र दिवस की थीम क्या रखी गई ?
✅गणतंत्र दिवस (Republic Day) 2024 : 26 जनवरी
✅26 जनवरी 2024 को भारत में 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया।✅ 26 जनवरी 1950 को संविधान कर भारत को गणराज्य (Republic) घोषित किया गया था।
✅26 जनवरी के दिन भारत के राष्ट्रपति द्वारा तिरंगा फहराया जाता है तथा भारत की सेनाओं और पुलिस बल के द्वारा कर्तव्यपथ (पुराना नाम - राजपथ) पर परेड होती है।
✅Theme - 'विकसित भारत' और ' भारत -लोकतंत्र की मातृका
✅वर्ष 2024 के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि - इमैनुअल मैक्रोंन (फ़्रांस के राष्ट्रपति)
Qs 5. हाल ही में 25 जनवरी को निम्न में से कौन सा दिवस मनाया गया?
✅राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) - 25 जनवरी
✅उद्देश्य - नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करना
✅Theme :- 'There is nothing like voting, we will definitely Vote
✅राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने की शुरुआत तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने बार साल 2011 में की थी।
✅इस दिवस की शुरुआत तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पहली बार साल 2011 में की थी।
✅कारण - संविधान लागू होने से एक दिन पहले यानी 25
जनवरी, 1950 को भारत के चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी।
✅राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) - 25 जनवरी
✅उद्देश्य - भारतीय संस्कृति और पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देनाभारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा 1948 में इस दिन की स्थापना की गई थी।
✅Theme :- "Stable Journey, Timeless Memory”.
Qs 6. 24 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश का कौन सा वां स्थापना दिवस मनाया गया?
✅उत्तर प्रदेश ने 24 जनवरी को अपना राज्य स्थापना दिवस मनाया।
✅इस दिन को उत्तर प्रदेश दिवस के नाम से जाना जाता है.
✅UP ने 2024 को 75वां स्थापना दिवस मनाया।
✅24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत (United Province) का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया।
Qs 7. हाल ही में 'अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस' कब मनाया गया?
✅अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा (Internationa Education Day) : 24 जनवरी
✅2018 में 24 जनवरी को पहला अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में घोषित किया गया था।
✅यह पहला दिवस 24 जनवरी, 2019 को मनाया गया।
✅Theme :- 'Learni 'Learning for Sustainable Peace'
✅यनेस्को ने इस वर्ष के अंतरर्राष्टीय शिक्षा दिवस के उत्सव को घृणास्पद भाषण का मुकाबला करने में शिक्षा और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए समर्पित किया है।
Qs 8. हाल ही में 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' कब मनाया गया?
✅राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) - 24 जनवरी
✅इस दिन का नाता देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ा है।
✅इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
✅इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2008 से हुई।
Qs 9. हाल ही में निम्न में से किसी की जयंती पर 23 जनवरी को 'पराक्रम दिवस' मनाया गया?
✅पराक्रम दिवस (Parakram Day) - 23 जनवरी
✅पराक्रम दिवस नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
✅सुभाष चंद्र बोस जी का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था।
✅इस वर्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती है।
✅PM मोदी ने 2021 में इस दिवस की घोषणा की थी।
✅पराक्रम दिवस (23 जनवरी) के दिन से ही लाल किले पर 'भारत पर्व' की शुरुआत होती है।
Qs 10. 21 जनवरी को निम्न में से किस राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया?
✅21 जनवरी को त्रिपुरा, मणिपुर, और मेघालय ने अपना राज्य स्थापना दिवस मनाया।
✅21 जनवरी, 1972 को, त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय राज्य उत्तर पूर्वी क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 के तहत पूर्ण राज्य बन गए।
✅मणिपुर और त्रिपुरा राज्यों को 1949 में केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था।
✅Note :- नागालैंड ने 1 दिसंबर, 1963 को राज्य का दर्जा हासिल किया।
✅मिज़ोरम और NEFA (अरुणाचल प्रदेश) को 1987 में पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।
Qs 11. हाल ही में 'राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2024' कब मनाया गया?
✅राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस (National Startup Day) - 16 जनवरी
✅प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में घोषित किया था।
✅यह भारत की बढ़ती स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की मान्यता और उत्सव में एक महत्वपूर्ण दिन है।
✅वहीं 10 से 16 जनवरी तक के सप्ताह को राष्ट्रीय स्टार्टअप सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।
✅Theme - Startups Unlocking Infinite Potential
Qs 12. प्रत्येक वर्ष भारतीय सेना दिवस कब मनाया जाता है?
✅भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day) : 15 जनवरी
✅यह दिन उस क्षण को मनाने के लिए मनाया जाता है जब लेफ्टिनेंट जनरल K M करियप्पा ने 15 जनवरी 1949 को भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के रूप में फ्रांसिस बुचर से पदभार संभाला था।
✅फ्रांसिस बुचर् भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ थे।
✅इस बार 15 जनवरी, 2024 को भारत ने अपना 76वां सेना दिवस मनाया।
Qs 13. प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस किस महापुरुष के जन्मदिन पर मनाया जाता है?
✅राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) : 12 जनवरी
✅भारत के महानतम दार्शनिक और आध्यात्मिक नेता स्वामी की जयंती पर हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है।
✅शुरुआत - 12 जनवरी 1985 से (घोषणा - 1984)
✅स्वामी विवेकानन्द ने 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। श्री रामकृष्ण परमहंस उनके गुरु थे।
✅स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था, उनका नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। 1902 में उनकी मृत्यु हो गई।
Qs 14. विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है ?
✅विश्व हिन्दी दिवस (World Hindi Day): 10 जनवरी
✅हिंदी के महत्व को चिह्नित करने और एक भाषा के रूप में मान्यता देने के लिए मनाया जाता है।
✅शुरुआत - 10 जनवरी 2006
✅वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नागपुर में प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया।
✅Note :- राष्ट्रीय हिंदी दिवस - 14 सितंबर
Qs 15. निम्न में से किसके दुबारा भारत लौटने की खुशी में 9 जनवरी को 'प्रवासी भारतीय दिवस' मनाया जाता है?
✅प्रवासी भारतीय दिवस (Pravasi Bharatiya Diwas) - 9 जनवरी
✅यह दिवस महात्मा गांधी जी के 9 जनवरी 1915 के दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस लौटने की याद में मनाया जाता है।
✅शुरुआत - 2003.
✅प्रवासी भारतीय दिवस पर उन भारतीयों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विदेश में विशेष उपलब्धियां हासिल कर भारत का सम्मान सम्मान बढ़ाया है।
✅पृथ्वी का घूर्णन दिवस (Earth Rotation Day) 2024 - 8 जनवरी
✅ये दिवस पृथ्वी के घूर्णन के महत्व और इतिहास को याद करने के लिये मनाया जाता है।
✅हालांकि पृथ्वी के घूर्णन की अवधारणा 470 ईसा पूर्व प्राचीन ग्रीस से चली आ रही है।
✅लेकिन 1851 में पहली बार विश्व मेले में फौकॉल्ट पेंडुलम ने पेरिस में सीसे से भरी पीतल की गेंद का उपयोग करते हुए, पृथ्वी के घूर्णन को स्पष्ट रूप से दिखाया गया था।
Qs 16. हाल ही में 'विश्व युद्ध अनाथ दिवस' कब मनाया गया?
✅विश्व युद्ध अनाथ दिवस (World War Orphans Day) : 06 जनवरी
✅यह उन बच्चों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है जो युद्धों के कारण अनाथ हो गए हैं।
✅Theme :- Orphans' lives matter (अनाथों का जीवन मायने रखता है)
✅यूनिसेफ के आंकड़ों के अनुसार, 2015 में दुनिया भर में लगभग 140 मिलियन अनाथ थे.
Qs 17. हाल ही में किस थीम के साथ 5 जनवरी को 'राष्ट्रीय पक्षी दिवस' मनाया गया?
✅राष्ट्रीय पक्षी दिवस (National Bird Day) - 5 जनवरी
✅पक्षी दिवस पक्षियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रेम जताने के लिए खास माना जाता है।
✅पक्षी दिवस मनाए जाने की शुरुआत पहली बार 2002 में Born Free USA और Avian Welfare गठबंधन द्वारा की गई थी। इसके बाद भारत समेत सभी देश पक्षी दिवस मनाते हैं।
✅Theme - Right To Fight
✅Note :- विश्व प्रवासी पक्षी दिवस वर्ष में दो बार (मई और अक्टूबर के दूसरे शनिवार को) मनाया जाता है, वर्ष 2023 में 13 मई और 14 अक्टूबर को विश्व प्रवासी पक्षी दिवस के रूप में मनाया गया है।
Qs 18. प्रत्येक वर्ष 'विश्व ब्रेल दिवस' कब मनाया जाता है?
✅विश्व ब्रेल दिवस (World Braille Day) - 4 जनवरी
✅यह दिन वैश्विक स्तर पर दृष्टिबाधितों के लिए बेहद अहम दिन है।
✅इस दिन को लुईस ब्रेल नाम के शख्स के जन्मदिन के मौके पर मनाते हैं।
✅लुईस ब्रेल ने ब्रेल लिपि का आविष्कार किया था, जो दृष्टिबाधितों (visually impaired) को पढ़ने में मदद करने वाली लिपि है।
✅Theme - Empowering Through Inclusion and Delivery'
✅शुरुआत - 4 जनवरी 2019 से
Qs 19. हाल ही में किस राज्य सरकार ने राम मंदिर के सम्मान में 22 जनवरी को 'शुष्क दिवस' घोषित किया?
✅राम मंदिर के सम्मान में छत्तीसगढ़ ने 22 जनवरी को शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया।
✅छत्तीसगढ़ ने अयोध्या में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा' समारोह मनाने के लिए 22 जनवरी को 'शुष्क दिवस' की घोषणा की है।
✅CM विष्णु देव छत्तीसगढ़ को श्रीराम की ननिहाल मानते हुए इस आयोजन के महत्व पर जोर देते हैं।
✅उत्पाद विभाग ने 'ड्राई डे' पर शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी कर सख्तीसे शराब बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।
Qs 20. प्रत्येक वर्ष 'DRDO स्थापना दिवस' कब मनाया जाता है?
✅DRDO स्थापना दिवस (DRDO Foundation Day) - 1 जनवरी
✅भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 1 जनवरी, 2024 को अपना 66वां स्थापना दिवस मनाया. 1958
✅भारतीय सेना के पहले से चल रहे तकनीकी विकास प्रतिष्ठान (TDEs) और रक्षा विज्ञान संगठन (DSO) के साथ तकनीकी विकास एवं उत्पादन निदेशालय (DTDP) को मिला कर किया गया था।
✅मौजूदा समय में DRDO के पास पांच हजार वैज्ञानिक हैं। इसके साथ ही इसके पास करीब 30 हजार कर्मी भी हैं।