Type Here to Get Search Results !

28-29 April 2024 Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. हाल ही मे 'विश्व पशु चिकित्सा दिवस' कब मनाया गया?


✅विश्व पशु चिकित्सा दिवस (World Veterinary Day) - 27 अप्रैल

✅ये दिवस अप्रैल महीने के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है।ये समाज में पशु चिकित्सकों के अमूल्य योगदान का सम्मान करता है।

✅Theme - Veterinarians are essential health workers (पशु चिकित्सक आवश्यक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं) A

✅शुरुआत - 2000, विश्व पशु चिकित्सा संघ (WVA) द्वारा


27 April Current Affairs Pdf 

Qs 2. 26 अप्रैल 2024 को SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक कहाँ पर आयोजित की गई ?


कजाकिस्तान के अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक हुई।

✅कब - 26 अप्रैल 2024

✅भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरामाने ने बैठक में हिस्सा लिया, जिसके दौरान सभी SCO सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों ने एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए।

✅शंघाई सहयोग संगठन (SCO) :- स्थापना - 2001, मुख्यालय - बिजिंग, चीन, सदस्य देश – 9

✅SCO शिखर सम्मेलन 2024 की मेजबानी - कज़ाकिस्तान


Qs 3 (IP सुरक्षा के लिए अमेरिका की प्राथमिकता निगरानी सूची मे हाल ही मे कौन सा देश शामिल हुआ?


✅IP सुरक्षा के लिए अमेरिका ने भारत को अपनी प्राथमिकता निगरानी सूची में रखा।

✅अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों (USTR) द्वारा हाल ही में जारी 2024 विशेष 301 रिपोर्ट में, भारत को बौद्धिक संपदा (IP) संरक्षण और प्रवर्तन के लिए प्राथमिकता निगरानी सूची में गया है। 

✅भारत के अलावा, अर्जेंटीना, चिली, चीन, इंडोनेशिया, रूस, सऊदी अरब, यूक्रेन और वेनेजुएला सहित कई अन्य देशों को प्राथमिकता निगरानी सूची में रखा गया है।

✅Note :- वैश्विक बौद्धिक सम्पदा सूचकांक 2023 में भारत 42वें स्थान पर है।


Qs 4. हाल ही मे ICC ने T20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया?


✅ICC ने युवराज सिंह को T20 वर्ल्ड कप 2024 का ब्रांड एम्बेसडर बनाया।

✅राजदूत के रूप में युवराज सिंह का चयन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह 2007 में उद्घाटन टी20 विश्व कप में भारत के विजयी अभियान के दौरान एक ओवर में छह छक्के लगाने की उनकी प्रतिष्ठित उपलब्धि की याद दिलाता है।

✅T20 World Cup 2024 :-

✅आयोजन - वेस्टइंडीज और USA

✅कब - 01 से 29 जून तक


Qs 5. हाल ही मे WFI के 7 सदस्यीय एथलीट पैनल के अध्यक्ष कौन चुने गये?


नरसिंह यादव को WFI एथलीट आयोग के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। 

✅भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने खेल की वैश्विक नियामक संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) द्वारा अनिवार्य प्रक्रिया पूरी कर ली है।

✅WFI के निलंबन को हटाने की एक शर्त के रूप में, UWW ने महासंघ को पहलवानों की शिकायतों को दूर करने के लिए एक एथलीट आयोग स्थापित करने का निर्देश दिया था।

✅एथलीट आयोग के चुनाव में 7 उम्मीदवारों का चुनाव किया गया फिर सर्वसम्मति से नरसिंह यादव को एथलीट आयोग का अध्यक्ष चुना गया।


Qs 6. NIPFP के अनुसार वित्त वर्ष 2025 मे भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान कितना हैं?


✅NIPFP के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में भारत की GDP वृद्धि दर 7.1% रहने का अनुमान है। A

✅NIPFP - National Institute of Public Finance and Policy

✅वित्तीय 2023-24 में, राज्यों में मजबूत पूंजीगत व्यय (CapEx) में वृद्धि देखी गई, जिसका श्रेय केंद्र सरकार के पर्याप्त हस्तांतरण को जाता है।


 7. हाल ही में सप्रीम कोर्ट ने महिला कर्मचारियों के लिए कितने वर्ष की चाइल्डकेयर छुट्टी अनिवार्य की?  


✅भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 2 साल की चाइल्ड कैअर छुट्टी (Child Care Leave) अनिवार्य की।

✅सुप्रीम कोर्ट ने महिला कर्मचारियों को 180 दिनों के अनिवार्य मातृत्व अवकाश के अतिरिक्त दो वर्ष का शिशु देखभाल अवकाश भी संवैधानिक अधिकार बताया।

✅यह फैसला हिमाचल प्रदेश की सहायक प्रोफेसर शालिनी धर्माणी की याचिका पर आया।


Qs 8. हाल ही मे किस देश ने भारत को छोटे हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध हटाया?


जर्मनी ने भारत से छोटे हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध हटाया।

✅जर्मन सरकार ने पहले गैर-नाटो देशों को छोटे हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था।

✅इससे जर्मनी से भारतीय सेना और राज्य पुलिस बलों को छोटे हथियारों की बिक्री का रास्ता साफ हो जाएगा।

✅जर्मन फर्म, हेकलर एंड कोच, MP5 सबमशीन गन बनाती है जिसका उपयोग NSG और भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो (MARCOS) द्वारा किया जा रहा है।

✅जर्मनी :- राजधानी - बर्लिन, चांसलर - अलॉफ स्कॉल्ज, मुद्रा - यूरो


Qs 9. ICC वर्ल्ड कप 2011 के दौरान भारत के कोच रहे गैरी कर्स्टन हाल ही में किस देश के नये कोच बने?


✅गैरी कर्स्टन को पाकिस्तान की OneDay और T20 टीम का कोच बनाया गया।

✅दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन भारत को 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच हैं।

✅उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को पाकिस्तानी टेस्ट टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

✅दोनों का कार्यकाल - 2 साल

✅Note :- जून 2024 में T20 World Cup 2024 आयोजित किया जायेगा।

✅कहाँ - वेस्टइंडीज और USA


Qs 10. हाल ही मे सऊदी अरब की कंपनी अरामको और फीफा फोर्ज ग्लोबल के बीच कब तक के लिए साझेदारी हुई?


✅सऊदी अरामको और फीफा ने एक बड़ी साझेदारी की। 

✅इसके तहत सऊदी अरामको 2027 तक FIFA का विशेष ऊर्जा भागीदार बन जाएगा।

✅इस समझौते में FIFA विश्व कप 2026 और FIFA महिला विश्व कप 2027 सहित प्रमुख आयोजनों के लिए प्रायोजन अधिकार शामिल हैं।

✅सऊदी आरामको सऊदी अरब की एक प्रसिद्ध तेल कम्पनी है।

✅FIFA - स्थापना - 1904, मुख्यालय - ज्यूरिख, स्वीट्जरलैंड, अध्यक्ष - गियानी इन्फेन्टिनो

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.