Qs 1. हाल ही में 'विश्व बौद्धिक संपदा दिवस' कब मनाया गया?
✅विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day) - 26 अप्रैल
✅यह दिन नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने में बौद्धिक संपदा (IP) की भूमिका को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
✅शुरुआत - 2000, विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा
✅Theme - IP and the SDGs: Building our common future with innovation and creativity
Daily Current Affairs 👉 PDF
Qs 2. हाल ही में एक्सिस बैंक के MD और CEO अमिताभ चौधरी का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए बढ़ाया गया?
✅एक्सिस बैंक ने अमिताभ चौधरी को पुनः MD और CEO नियुक्त किया।
✅कार्यकाल - 3 वर्ष
✅59 वर्षीय चौधरी 1 जनवरी, 2019 से एक्सिस बैंक में MD और CEO के रूप में शामिल हुए, उन्होंने 9 वर्षों तक HDFC स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (HDFC Life) का नेतृत्व किया।
✅Axis बैंक :- स्थापना - 1993, मुख्यालय - मुंबई
Qs 3. अप्रैल 2024 में भारत के पहले बहुउद्देशीय ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन कहां पर किया गया?
✅भारत के प्रथम बहुउद्देशीय ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन हुआ।
✅कहाँ - हिमाचल प्रदेश के झाकड़ी
✅1,500 मेगावाट के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (NJHPS) में अपने पहले बहुउद्देश्यीय हरित हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट के उद्घाटन के साथ नवीकरणीय ऊर्जा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
✅सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) के नेतृत्व में इस परियोजना का लक्ष्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करना है।
✅पायलट प्रोजेक्ट में प्रतिदिन 14 किलोग्राम हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है।
Qs 4. वर्ष 2024 में 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' से किसे सम्मानित किया गया?
✅रणदीप हुडा को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार में विशेष सम्मान मिला।
✅कहाँ - दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह, मुंबई में
✅यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान और उनकी हालिया फिल्म "स्वातंत्र्य वीर सावरकर" को मान्यता देता है।
✅इसी समारोह में बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मांगेसकर पुरस्कार 2024
✅तथा A R रहमान को मास्टर दीनानाथ मंगेशकसर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Qs 5. हाल ही में किस भारतीय को इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया?
✅भारत की गीता सभरवाल को इंडोनेशिया में UN की स्थानीय समन्वयक नियुक्त किया गया.
✅संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत की गीता सभरवाल को इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक के रूप में नियुक्त किया है।
✅उनके पास जलवायु परिवर्तन, स्थायी शांति, शासन और सामाजिक नीति का समर्थन करने वाले विकास में 30 वर्षों का अनुभव है।
✅संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) :- स्थापना- 24 अक्टूबर 1945, मुख्यालय - न्यूयार्क, अध्यक्ष - एंटोनियो गुट्रेस
Qs 6. हाल ही में किस देश की संसद ने 'रवांडा प्रवासी विधेयक' पारित किया?
✅ब्रिटेन की संसद ने एक विवादास्पद रवान्डा प्रवासी विधेयक को मंजूरी दी।
✅ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का महत्वाकांक्षी रवांडा प्रवासी विधेयक संसद में पारित किया था।
✅योजना के तहत, सरकार का कहना है कि 1 जनवरी 2022 के बाद ब्रिटेन में "अवैध रूप से" प्रवेश करने वाले किसी भी शरण चाहने वाले को रवांडा भेजा जा सकता है, ताकि उनके दावों को वहां संसाधित किया जा सके।
✅मानवाधिकार उल्लंघन संबंधी विवादों के कारण यह विधेयक पिछले 2 वर्षों से अनुमोदन के लिए लंबित था।
✅रवांडा मध्य अफ्रीका में एक स्थलरुद्ध देश है। राजधानी - किगाली, मुद्रा - रवांडा फ्रैंक
Qs 7. हाल ही में भारतीय ऐतिहासिक रिकॉर्ड आयोग ने नए लोगो और आदर्श वाक्य का अनावरण किया, यह लोगो किसके द्वारा डिजायन किया गया हैं?
✅भारतीय ऐतिहासिक रिकॉर्ड आयोग के नए लोगो और आदर्श वाक्य का अनावरण किया गया।
✅वर्ष 2023 में MyGov पोर्टल पर एक ऑनलाइन प्रतियोगिता आरंभ की गई थी। इस प्रतिक्रिया में कुल 436 प्रविष्टियां प्राप्त हुई।
✅इसमें शौर्य प्रताप सिंह (दिल्ली) के लोगो और आदर्श वाक्य का चयन किया गया।
✅आदर्श वाक्य - यत्र इतिहासं भविष्यायां संरक्षितः
✅अर्थात - 'जहां इतिहास भविष्य के लिए संरक्षित है।'
✅'भारतीय ऐतिहासिक रिकॉर्ड आयोग (IHRC) भारत में अभिलेखीय मामलों पर एक शीर्ष सलाहकार निकाय है। स्थापना - 1919,
Qs 8. हाल ही में प्रबोवो सुबियांतो को किस देश का निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित किया गया?
✅प्रबोवो सुबियांतो आधिकारिक तौर पर इंडोनेशिया के निर्वाचित राष्ट्रपति बने।
✅इंडोनेशिया के चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर प्रबोवो सुबियांतो को निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित कर दिया है।
✅सुबियांतो, जो वर्तमान में रक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं, ने 58.6% वोट हासिल किए, जो 96 मिलियन से अधिक मतपत्रों के बराबर है।
✅इंडोनेशिया :- राजधानी - नुसंतारा (जकार्ता), मुद्रा - इंडोनेशिया
Qs 9. अप्रैल 2024 में किस कंपनी को वर्ष का उत्कृष्ट सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम पुरस्कार दिया गया?
✅हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को वर्ष के उत्कृष्ट सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
✅कब - 23 अप्रैल 2024 को
✅कहाँ - ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) मैनेजिंग इंडिया अवॉर्ड समारोह, नई दिल्ली में
✅किसके द्वारा - उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा
✅पिछले वित्तीय वर्ष में, HAL ने परिचालन से ₹29,810 करोड़ से अधिक का उच्चतम राजस्व एकत्र किया।
✅HAL :- स्थापना - 1940, मुख्यालय - बैंगलुरु, अध्यक्ष - CB अनंतकृष्णन
Qs 10. हाल ही में सरकार ने RBI के डिप्टी गवर्नर T रबी शंकर का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए बढ़ाया?
✅RBI के डिप्टी गवर्नर T रबी शंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया।
✅केंद्र सरकार ने 03 मई, 2024 से एक वर्ष के लिए टी रबी शंकर को भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में फिर से नियुक्त किया है।
✅Note :- RBI के 1 गवर्नर तथा 4 डिप्टी गवर्नर होते हैं.
✅RBI के गवर्नर - शक्तिकांत दास (25वें)
✅वर्तमान 4 डिप्टी गवर्नर - माइकल पात्रा, T रबी शंकर, M राजेश्वर राव और स्वामीनाथन जानकीरमन.