Type Here to Get Search Results !

26 April 2024 Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. हाल ही में 'विश्व मलेरिया दिवस' कब मनाया गया?


✅विश्व मलेरिया दिवस 2024: 25 अप्रैल

✅यह मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए निवेश की आवश्यकता और निरंतर राजनीतिक प्रतिबद्धता को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।

✅Theme - "Intensifying the fight against malaria for a more equitable world"

✅शुरुआत - 2007 से (WHO द्वारा)

✅यह संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है।

✅संक्रमित मच्छर प्लाज्मोडियम परजीवी फैलाते हैं।


Qs 2. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे सस्ता पासपोर्ट किस देश का है?


UAE का पासपोर्ट दुनिया का सबसे सस्ता पासपोर्ट बना। ✅वहीं भारतीय पासपोर्ट दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता पासपोर्ट बना।

✅भारतीय पासपोर्ट 10 साल की वैधता के लिए 18.07 US डॉलर है।

✅वहीं UAE में 5 साल की वैधता 17.70 अमेरिकी डॉलर है।

✅वहीं मेक्सिको के पासपोर्ट को सबसे महंगा पासपोर्ट पाया गया।

✅रिपोर्ट जारीकर्ता - ऑस्ट्रेलियाई फर्म Compare The Market AU

✅भारतीय पासपोर्ट वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे सस्ता और वार्षिक खर्च के मामले में सबसे किफायती है।

✅भारतीय पासपोर्ट धारक 62 देशों की वीजा-मुक्त यात्रा कर सकता है।


25 April Current Affairs 👉 Click 


Qs 3. हाल ही में '34वें खिहलंग महोत्सव' का आयोजन कहां पर किया गया?


मेघालय के वाहियाजेर में 34वें सेंग खिहलंग महोत्सव का आयोजन हुआ।

✅ये खासी स्वदेशी आस्था के अनुयायियों के लिए एक पवित्र कार्यक्रम होता है।

✅खासी लोग एक स्वदेशी जनजातीय समूह हैं जो मुख्य रूप से मेघालय के पूर्वी हिस्से में रहते हैं, विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी भारत के खासी और जैंतिया पहाड़ियों में।

✅मेघालय में गारो, खासी, और जयंतिया जनजातियाँ पायी जाती हैं।


Qs 4. हाल ही में CSIR ने कहां पर भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी स्थापित और परिचालित की?


✅CSIR ने अपने मुख्यालय भवन पर भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी स्थापित की।

✅कहाँ - रफी मार्ग, नई दिल्ली में

✅पृथ्वी दिवस समारोह के एक भाग के रूप में भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी स्थापित और परिचालित की गई।

✅डॉ शैलेश नायक पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव और राष्ट्रीय उन्नत अध्ययन संस्थान के निदेशक हैं।

✅Council of Scientific and Industrial Research(CSIR) :- स्थापना- मुख्यालय- नई दिल्ली, अध्यक्ष- N कलाईसेलवी


Qs 5. हाल ही में किसने 'हेवेनली आइलैंड्स ऑफ गोवा' नामक पुस्तक का विमोचन किया?


✅गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने 'हेवेनली आइलैंड्स ऑफ गोवा' नामक पुस्तक का विमोचन किया।

✅PS पिल्लई की पुस्तक "Heavenly Islands of Goa" गोवा की पक्षी विविधता की आकर्षक दुनिया पर प्रकाश डालती है।

✅PS श्रीधरन पिल्लई की अन्य पुस्तकें –

1. Heritage Trees Of Goa

2. When Parallel Lines Meet

3. एंते प्रिय कविताकाल

4. बेसिक स्ट्रक्चर एंड रिपब्लिक



Qs 6. अप्रैल 2024 में भारतीय रिजर्व बैंक ने किस बैंक पर नये ग्राहकों को शामिल करने पर प्रतिबन्ध लगाया?


✅अप्रैल 2024 में RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक पर नये ग्राहकों को शामिल करने पर प्रतिबन्ध लगाया।

✅2022 और 2023 में IT प्रणाली की कमियों के कारण नए ग्राहकों को ऑनलाइन शामिल करने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से प्रतिबंधित कर दिया।

✅इसके साथ ही ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

✅कोटक महिंद्रा बैंक :- स्थापना - 1985, मुख्यालय - मुंबई, अध्यक्ष - उदय कोटक, MD&CEO- दीपक गुप्ता



7. हाल ही में भारत की शीर्ष टेबल टेनिस स्टार कौन बनी?


श्रीजा अकुला भारत की शीर्ष टेबल टेनिस स्टार बनीं।

✅श्रीजा अकुला ने महिला एकल टेबल टेनिस में मनिका बत्रा को पछाड़कर भारत की नंबर 1 रैंकिंग हासिल कर ली है।

✅ये ITTF रैंकिंग में करियर की सर्वोच्च विश्व रैंकिंग 38वें स्थान पर पहुंच गई है। 

✅श्रीजा राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित युगल में दो बार की राष्ट्रीय चैंपियन भी हैं


Qs 8. हाल ही में कहां पर 'अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी विश्व कप 2024' शुरू हुआ?


चीन के शंघाई में हुंडई तीरंदाजी विश्व कप 2024 शुरू हुआ।

✅विश्व तीरंदाजी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी सर्किट का ये 18वां संस्करण है।

✅आयोजन - 23 अप्रैल से 20 अक्टूबर 2024

✅भारत ने विश्व कप के पहले चरण के लिए 16 सदस्यीय तीरंदाजी टीम भेजी है - 8 पुरुष और 8 महिलाएं


Qs 9. 'विश्व टीकाकरण सप्ताह' कब से कब तक मनाया जाता है?


✅विश्व टीकाकरण सप्ताह 2024 - 24 से 30 अप्रैल

प्रति वर्ष अप्रैल के अंतिम सप्ताह (24 से 30 अप्रैल) में 'विश्व टीकाकरण सप्ताह' के रूप में मनाया जाता है।

✅Theme - As far as is humanly possible: Vaccination for all (मानवीय रूप से संभवः सभी के लिए टीकाकरण)

✅शुरुआत - 2012 से (विश्व स्वास्थ्य सभा द्वारा)




Qs 10. हाल ही में 'भारतीय मनोविश्लेषण के जनक' के रूप में जाने जानेवाले सुधीर कक्कड़ का कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया?


✅भारतीय मनोविश्लेषण के जनक' सुधीर कक्कड़ का 85 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

✅सुधीर कक्कड़ ने 20 से अधिक गैर-काल्पनिक और काल्पनिक रचनाएँ लिखी हैं।

✅अपने पूरे करियर के दौरान, उन्होंने मनोविश्लेषण की जटिलताओं को गहराई से समझा, खुद को इस क्षेत्र में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में स्थापित किया

✅और 'भारतीय मनोविश्लेषण के जनक ('Father of Indian psychoanalysis')' की उपाधि अर्जितकी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.