Type Here to Get Search Results !

25 April 2024 Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. प्रत्येक वर्ष पंचायती राज दिवस' कब मनाया जाता है?


✅राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (National Panchayati Raj Day) : 24 अप्रैल

✅24 अप्रैल 1993 को राष्ट्रपति ने पंचायतों को संवैधानिक दर्जा प्रदान करने वाले 73वें संविधान संशोधन विधेयक 1992 पर अपनी सहमति दे दी।

✅राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की घोषणा पहली बार 2010 में की गई थी।

✅भारत में सबसे पहले पंचायती राजव्यवस्था 1959 में राजस्थान के नागौर जिले में लागू की गयी।

✅11वीं अनुसूची - त्रिस्तरीय पंचायती राज

✅12वीं अनुसूची - त्रिस्तरीय नगर पंचायत


Qs 2. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल कितने लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया?


✅पद्म पुरस्कार (Padma Awards) 2024 :-

✅पुरस्कार प्रदानकर्ता - राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

✅कहाँ - राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली

✅इस बार 5 भारत रत्न तथा 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाना गय

✅भारत रत्न - 5 (कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण अडवाणी, चौधरी चरण सिंह, पी वी नरसिम्हा राव, MS सोमनाथन)

✅पद्म विभूषण – 5 पद्म भूषण - 17 पद्म श्री – 110

✅पद्म भूषण पुरस्कार 2024 विजेता :-

1- श्रीमती विजया माला बाली (कला) - तमिलनाडु

2- श्री कोनिदेला चिरंजीवी (कला) - आंध्र प्रदेश

3- श्री एम. वेंकैया नायडू (सार्वजनिक कार्य) - आंध्र प्रदेश

4- श्री बंधेश्वर पाठक (सामाजिक कार्य) - बिहार

5.श्रीमती पद्मा सब्रमण्यम (कला) - तमिलनाडु


Qs 3. अप्रैल 2024 में किस राज्य में सबसे बड़ा मंदिर महोत्सव 'त्रिशूर पूरा 2024' मनाया गया?


✅केरल में सबसे बड़ा मंदिर महोत्सव त्रिशूर पूरम 2024 मनाया गया।

✅ये एक मंदिर का त्योहार है, समाज के सभी क्षेत्रों के लोग इसे संगीत, जुलूस, मेलों और आतिशबाजी के साथ मनाने के लिए एक साथ आते हैं।

✅त्रिशूर पूरम सात दिवसीय त्योहार है, और सबसे महत्वपूर्ण दिन छठा दिवस होता है, इस त्योहार का आयोजन मलयालम महीने मेडम में मनाया जाता है।

✅Note :- कोचीन के शासक रहे शाक्तन थंपुरन ने 1796 में त्रिशूर पूरम की शुरुआत की थी।


Qs 4. डेटा ट्रैफिक के मामले मे हाल ही मे विश्व का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर कौन बना?


✅डेटा ट्रैफिक के मामले में रिलायंस जियो विश्व का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर बना।

✅जियो नेटवर्क पर कुल ट्रैफिक 40.9 एक्साबाइट तक पहुंच गया है, जो वर्ष-प्रति-वर्ष 35.2% की वृद्धि दर्शाता है।

✅मार्च 2024 तक, Jio के 481.8 मिलियन ग्राहक है, जिसमें से 108 मिलियन ग्राहक Jio के True5G स्टैंडअलोन नेटवर्क पर हैं।

✅तीन वर्षों में प्रति व्यक्ति मासिक डेटा उपयोग मात्र 13.3 GB से बढ़कर 28.7 GB हो गया।

✅रिलायंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक - मुकेश अंबानी


Qs 5. हाल ही में भारत में सबसे हल्का बुलेट प्रूफ जैकेट किसके द्वारा विकसित किया गया?


✅DRDO ने भारत का सबसे हल्का बुलेट प्रूफ जैकेट रक्षा विकसित किया।

✅हाल ही में इस बुलेट प्रूफ जैकेट का सफल परीक्षण चंडीगढ़ के टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) में किया गया।

✅ये जैकेट स्नापर गोलियों से भी सुरक्षा प्रदान कर सकती है।

✅यह पॉलिमर बैकिंग के साथ मोनोलिथिक सिरेमिक प्लेट से बना है।

✅इससे ऑपरेशन के दौरान पहनने की क्षमता और आराम में सुधार होता है।


Qs 6. अप्रैल 2024 में पापुआ न्यू गिनी ने किसको भारत के लिए पहला रक्षा सलाहकार नियुक्त किया?


✅पापुआ न्यू गिनी ने भारत के लिए पहला रक्षा सलाहकार नियुक्त किया।

✅किसे - कर्नल एडिसन नेप्यो को

✅पीएम मोदी ने मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) का दौरा किया।

✅उन्होंने फोरम फॉर इंडिया पैसिफिक आइलैंड्स को ऑपरेशन (FIPIC) के तीसरे शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

✅भाषा - भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच राजनयिक संबंधों को 1976 में औपचारिक रूप दिया गया था।



Educat/Qs 7. हाल ही में 'लॉरियस वर्ल्ड स्पोट्सवमेन ऑफ द ईयर' का पुरस्कार किसने जीता?


✅नोवाक जोकोविच को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन पुरस्कार 2024 प्रदान किया गया।

✅2012, 2015, 2016 और 2019 के बाद रिकॉर्ड 5वीं बार लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ सम्मान जीता।

✅लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर का पुरस्कार 2024 - ऐटाना बोनमती (स्पेन)

✅लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर अवार्ड - स्पेन महिला फुटबॉल टीम



Qs 8. हाल ही मे IEEFA और एम्बर द्वारा जारी 'इंडियन स्टेट्स इलेक्ट्रिसिटी ट्रांजिशन' रिपोर्ट के अनुसार भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन मे अग्रणी राज्य कौन है 


✅IEEFA और एम्बर द्वारा 'इंडियन स्टेट्स इलेक्ट्रिसिटी ट्रांजिशन' रिपोर्ट जारी की गयी।

✅IEEFA - Institute for Energy Economics and Financial Analysis

✅2024 में, इस रिपोर्ट का विस्तार 21 राज्यों तक हो गया, जो भारत की लगभग 95% बिजली मांग का प्रतिनिधित्व करता है।

✅इस रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक और गुजरात भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में सबसे आगे हैं।

✅साथ ही, यह रिपोर्ट झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में प्रगति की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है


Qs 9. हाल ही मे किस अस्पताल को लगातार 5वें वर्ष भारत मे सर्वश्रेष्ठ निजी अस्पताल का ख़िताब दिया गया?



✅मेदांता गुरुग्राम Newsweek के भारत के सर्वश्रेष्ठ निजी अस्पतालों 2024 में शीर्ष पर रहा।

✅मेदांता गुरुग्राम को लगातार 5वें वर्ष भारत में सर्वश्रेष्ठ निजी अस्पताल का खिताब दिया गया है और इसे विश्व स्तर पर शीर्ष 250 अस्पतालों में स्थान दिया गया है।

✅ये रैंकिंग 85,000 चिकित्सा विशेषज्ञों के फीडबैक, रोगी सर्वेक्षण और सार्वजनिक डेटा विश्लेषण द्वारा निर्धारित की गई है।


Qs 10. हाल ही मे किसने 21वां आयरिश फिल्म और TV अकादमी का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीता?


✅सिलियन मर्फी ने 21 वां आयरिश फिल्म और TV अकादमी का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीता।

✅सिलियन मर्फी ने गोल्डन ग्लोब, BAFTA और ऑस्कर में जीत हासिल करने के बाद 21 वें आयरिश फिल्म और TV अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है।

✅सिलियन मर्फी को क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में ओपेनहाइमर के किरदार के लिए पुरस्कार मिला है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.