Type Here to Get Search Results !

22 April 2024 Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. हाल ही मे 'राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस' कब मनाया गया?


✅राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (National Civil Services Day) - 21 अप्रैल

✅केंद्र सरकार हर साल प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों को सम्मानित करने के लि राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है।

✅यह दिन पूरी तरह से विभिन्न विभागों में भारत के सिविल सेवकों को समर्पित है।

✅शुरुआत - वर्ष 2006

✅Theme - Empowering Citizens, Enhancing Governance

✅1947 में सरदार पटेल ने मेटकाफ हाउस, दिल्ली में ऑल इंडिया प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षण स्कूल में परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए, उन्होंने पहली ब सिविल सेवकों/सेवाओं को "भारत का स्टील फ्रेम" कहा था।


Qs 2. हाल ही मे किस राज्य मे अद्वितीय लौह युग के महापाषाण स्थल की खोज की गई?


तेलंगाना में तीन नए पुरातात्विक स्थलों की खोज की गई।

✅कहाँ - तेलंगाना के मुलुगु जिले के एसएस तडवई मंडल में बंडाला गांव के पास ओरागुट्टा में

✅ये अद्वितीय लौह युग के महापाषाण स्थल की खोज की है।

घने जंगल और पहाड़ी की ढलानों में स्मारकों की सटीक संख्या तो नहीं गिनी जा सकी लेकिन संभावना है कि यह 200 महापाषाण स्मारकों से अधिक होगी।

✅पहली साइट को 'देवरलबंद मुला' के नाम से जाना जाता है। ✅इसमें केवल जानवरों का चित्रण है। जो पेंटिंग्स 8000-3000 ईसा पूर्व के बीच की मानी जा रही हैं।


Qs 3. अप्रैल 2024 मे किसे NSG का प्रमुख नियुक्त किया गया?


IPS नलिन प्रभात को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का प्रमुख नियुक्त किया गया।

✅नलिन प्रभात आंध्र प्रदेश काडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

✅ये 31 अगस्त 2028 तक यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक इस पद पर रहेंगे।

✅NSG - स्थापना - 1984, मुख्यालय - नई दिल्ली


Qs 4. हाल ही में ISRO प्रमुख S सोमनाथ ने कहां पर अंतरिक्ष सुरक्षा के लिए "दिगंतारा मुख्यालय" खोला?


✅ISRO प्रमुख ने अंतरिक्ष सुरक्षा के लिए बेंगलुरु में "दिगंतारा मुख्यालय" का उद्घाटन किया।

✅एस. सोमनाथ ने बेंगलुरु में सैटेलाइट असेंबली और अंतरिक्ष निगरानी के लिए उन्नत सुविधाओं वाले दिगंतारा के वैश्विक मुख्यालय का उद्घाटन किया।

✅स्टार्ट-अप का लक्ष्य अंतरिक्ष मलबे पर नज़र रखने, वैश्विक उपग्रह सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ाने के लिए उपग्रहों के एक समूह को लॉन्च करना है।

✅दिगंतरा दुनिया के पहले अंतरिक्ष-आधारित निगरानी उपग्रहों में से एक, "स्कॉट" को लॉन्च करने के लिए तैयार है।

✅दिगंतारा के CEO - अनिरुद्ध शर्मा


Qa 5. हाल ही में भारत ने पहली बार किस देश को ब्रम्होस मिसाइल निर्यात किया?


✅भारत ने फिलीपीन को ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप सौंपी।

✅चीन का पड़ोसी देश फिलीपिंस इसे दक्षिणी चीन सागर में तैनात करेगा, जिससे चीन वं चिंता बढ़ गई है।

✅दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन का स्पार्कली द्वीप को लेकर विवाद चलता रहता है।

✅ब्रह्मोस मिसाइल का नाम भारत की ब्रम्हपुत्र नदी और रुस की मॉस्कोवा नदी के नाम प पड़ा है।

✅फिलीपिंस :- राजधानी - मनीला, मुद्रा - फिलिपिंस पेसो, राष्ट्रपति - बॉन्गबॉग मार्कोस


Qs 6. आर्टेमिस समझौते मे शामिल होनेवाला 38वां देश कौन सा बना?


स्वीडन आर्टेमिस समझौते में शामिल होने वाला 38वां देश बना।

✅स्वीडन ने अंतरिक्ष के सतत उपयोग के प्रति अपने समर्पण की पुष्टि की है।

✅नासा और अमेरिकी विदेश विभाग ने 2020 में आर्टेमिस समझौते की घोषणा की।

✅इसमें भारत और जापान सहित 38 हस्ताक्षरकर्ता हैं।

✅आर्टेमिस समझौते अंतरिक्ष अन्वेषण और शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए चंद्रमा, मंगल धूमकेतु और क्षुद्रग्रहों के उपयोग में सहयोग के लिए सिद्धांतों का एक समूह है।

✅22 जून 2023 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसपर हस्ताक्षर किया था।


Qs 7. हाल ही मे हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार किसने जीता?


दीपिका सोरेंग को हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

✅भारतीय महिला हॉकी टीम की फारवर्ड दीपिका सोरेंग वर्ष के उभरते खिलाड़ी के लिए प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

✅दीपिका सोरेंग ने महिला जूनियर एशिया कप में टीम के लिए पदार्पण करते हुए 6 मैचों में 7 गोल दागकर टीम को स्वर्ण पदक जीतने में मदद की।

✅हॉकी इंडिया - स्थापना - 2009, मुख्यालय - नई दिल्ली, अध्यक्ष - दिलीप टर्की


4Qs 8. हाल ही मे अमेरिका ने किस देश को बैलिस्टिक मिसाइल घटक प्रदान करने के लिए 3 चीनी और 1 बेलारुस फर्म पर प्रतिबंध लगाया?


✅अमेरिका ने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल घटक प्रदान करने के लिए 3 चीनी और 1 बेलारूस फर्मों पर प्रतिबंध लगाया।

✅ये तीनों कम्पनियां -

1- शीआन लॉन्गडे टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट लिमिटेड

2- तियानजिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड कंपनी लिमिटेड

3- ग्रैनपेक्ट कंपनी लिमिटेड


Qs 9. हाल ही मे जारी S&P की रेटिंग के अनुसार एशिया-प्रशांत क्षेत्र मे शीर्ष 50 में कितनी भारतीय बैंक शामिल हैं?


✅S&P वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार तीन भारतीय बैंकों को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 50 बैंकों में शामिल किया गया।

1. 20th- SBI ($780.05 बिलियन)

2. 33rd - HDFC Bank ($464.34 बिलियन)

3.48th - ICICI Bank ($250 बिलियन)

✅दुनिया के 3 सबसे बड़े बैंक :-

1 - इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड

2nd - एग्रीकल्चरल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड

3rd - चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक कॉर्पोरेशन


Qs 10. हाल ही में किसे धनलक्ष्मी बैंक का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया?


✅धनलक्ष्मी बैंक ने अजित कुमार केके को MD & CEO नियुक्त किया।

✅कार्यकाल - 3 वर्ष

✅अजित कुमार केके के पास फेडरल बैंक में 36 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

✅ये पूर्व प्रबंध निदेशक & CEO JK सिवान का स्थान लेंगे।

✅धनलक्ष्मी बैंक बोर्ड के सदस्यों और शेयरधारकों के बीच चल रहे विवादों से जूझ रहा है।

✅धनलक्ष्मी बैंक :- स्थापना - 1927, मुख्यालय - त्रिसूर, केरल Daily Current Affairs 👉 PDF 




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.