Qs 1. विश्व लीवर दिवस कब मनाया जाता है?
✅विश्व लीवर दिवस (World Liver Day) - 19 अप्रैल
✅विश्व लीवर दिवस (WLD) मानव शरीर में यकृत (लीवर) के बारे में जागरूकता और इसके महत्व के बारे में जानकारी बढाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को मनाया जाता है।
✅विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में लीवर की बीमारियां मृत्यु का 10वां सबसे आम कारण है।
✅Theme :- Keep your liver healthy and disease-free
✅मस्तिष्क के बाद लीवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे जटिल अंग है। यह शरीर के पाचन तंत्र का एक प्रमुख अंग है।
19 April Current Affairs 👉 Click
Qs 2. हाल ही में भारत और किस देश के सेना प्रमुखों ने हाईटेक IT लैब का उद्घाटन किया?
✅भारत-उज्बेकिस्तान के सेना प्रमखों ने उजबेकिस्तान में हाईटेक लैब का उद्घाटन किया।
✅कब - 15-18 अप्रैल
✅भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे उज्बेकिस्तान की यात्रा पर गए हैं।
✅इस दौरान उन्होंने उज्बेक सशस्त्र बल अकादमी में उच्च तकनीक IT प्रयोगशाला का उद्घाटन भी किया।
✅इस दौरान भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास DUSTLIK भी आयोजित हुआ।
✅कहाँ - उज्बेकिस्तान के टर्मेज़ जिले में
✅उजबेकिस्तान :- राजधानी - तासकन्द, मुद्रा - उजबेक सुम, राष्ट्रपति - शावकट मिर्जियायेव
Qs 3. भारत के नये नौसेना अध्यक्ष कौन नियुक्त किये गये?
✅वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भारत के नए नौसेना प्रमुख नियुक्त हुए।
✅वह निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लेंगे। एडमिरल R हरि कुमार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे।
✅वाइस एडमिरल त्रिपाठी अभी नौसेना के उप प्रमुख हैं।
इन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।
✅Note :- भारतीय नौसेना दिवस - 4 दिसंबर
4. हाल ही में DRDO ने कहाँ ITCM क्रूज मिसाइल का सफल परिक्षण किया?
✅DRDO ने घातक ITCM क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
✅कहाँ - ITR, चांदीपुर, ओडिशा
✅ICTM - Indigenous Technology Cruise Missile
✅लंम्बी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसका सफल उड़ान परीक्षण हुआ है।
✅DRDO के अध्यक्ष - डॉ समीर V कामत
Qs 5. वित्तीय वर्ष 2024 में भारत का इलेक्ट्रॉनिक निर्यात बढ़कर कितना हो गया?
✅वित्त वर्ष 2024 में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात बढ़कर 29.12 बिलियन डॉलर हो गया।
✅भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग ने निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुभव किया, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 में $29.12 बिलियन तक पहुंच गया। ये पिछले वर्ष की तुलना में 23.6% की वृद्धि है।
✅"वित्त वर्ष 2023-24 में वैश्विक स्तर पर तमाम चुनौतियों के बावजूद देश का कुल निर्यात 776.68 अरब डॉलर का रहा जो अब तक का सर्वाधिक है।
✅FY24 के दौरान, भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात मोंटेनेग्रो, केमैन आइलैंड्स, अल साल्वाडोर, तुर्कमेनिस्तान, मंगोलिया, होंडुरास और सेंट विंसेंट जैसे नए बाजारों में विस्तारित हुआ।
Qs 6. हाल ही में कहाँ के तिरंगा बर्फी और धलुआ मूर्ति धातु कास्टिंग शिल्प को GI टैग मिला?
✅वाराणसी की तिरंगा बर्फी और धलुआ मूर्ति धातु कास्टिंग शिल्प को GI टैग मिला।
✅उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर वाराणसी के दो प्रतिष्ठित उत्पादों को प्रतिष्ठित भौगोलिक संकेत (GI) का दर्जा दिया गया है।
✅कब - 16 अप्रैल 2024
✅किसके द्वारा - भौगोलिक संकेतक रजिस्ट्री कार्यालय, चेन्नई
अब उत्तर प्रदेश से GI उत्पादों की कुल संख्या 75 तक पहुंच गई है, जिसमें 58 शिल्प और 17 कृषि और खाद्य उत्पाद शामिल हैं।
✅उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक GI टैग उत्पादों वाला राज्य है।
Qs 7. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत की GDP वद्धि दर का अनुमान कितना लगाया?
✅अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.8% किया।
✅अप्रैल-दिसंबर 2023 के बीच भारत की प्रभावशाली 8.2% की वृद्धि ने अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों अपने विकास अनुमानों को संशोधित करने के लिए प्रेरित किया।
✅वहीं व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) का अनुमान है कि 2024 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6.5% होगी।
Qs 8. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा संचालक को सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा स्टाफ के लिए स्काई ट्रैक्स अवार्ड मिला?
✅GMR हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा स्टाफ के लिए स्काई ट्रैक्स अवार्ड मिला।
✅GMR हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने स्काईट्रैक्स से 'भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा स्टाफ 2024' पुरस्कार जीता है।
✅यह सम्मान विभिन्न मोर्चों पर हवाई अड्डे के कर्मचारियों द्वारा प्रदान की गई सेवा की असाधारण गुणवत्ता को रेखांकित करता है।
✅GMR एयरपोर्ट्स के द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट, हैदराबाद एयरपोर्ट और गोवा एयरपोर्ट संचालित किये जाते हैं।
Qs 9. 13वां यूरोपियन गर्ल्स मैथमैटिकल ओलम्पियाड 2024 कहाँ आयोजित हुआ?
✅13वें यूरोपियन गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड 2024 :-
✅आयोजन - त्सकालतुबो, जॉर्जिया
✅कब - 11 से 17 अप्रैल, 2024
✅4 सदस्यीय भारतीय टीम ने 13वें EGMO 2024 में दो रजत और दो कांस्य सहित कुल चार पदक जीते।
✅सिल्वर मेडल विजेता - गुंजन अग्रवाल & संजना फिलो चाको
✅ब्रॉन्ज मेडल विजेता - लेरिसा & साईं विठ्ठल पाटिल
Qs 10. हाल ही में किस प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता को वेल्स यूनिवर्सिटी द्वारा साहित्य में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया?
✅प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता राम चरण को वेल्स विश्वविद्यालय से साहित्य में मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली।
✅किसके द्वारा - चेन्नई के वेल्स यूनिवर्सिटी द्वारा
यह विशिष्ट सम्मान सिनेमा की दुनिया में चरण के उल्लेखनीय योगदान और दुनिया भर के दर्शकों पर उनके गहरे प्रभाव का जश्न मनाता है।
✅राम चरण की पहली फिल्म - "चिरुथा"