Type Here to Get Search Results !

14 April 2024 Current Affairs in Hindi

 



Qs 1. हाल ही में विश्व चगास रोग दिवस मनाया गया है।


✅विश्व चगास रोग दिवस (World Chagas Disease Day) - 14 अप्रैल

✅किसके द्वारा - विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

✅शुरुआत - 2019 से

✅Theme :- Dealing with Chagas disease: Detect early and provide lifelong care

✅चगास रोग एक संक्रामक रोग है जो ट्रियाटोमाइन कीट) के मल में पाए जाने वाले परजीवी की वजह से होता है.

✅दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका और मैक्सिको आदि देशों में ये कीट ज्यादा पाए जाते हैं 



13 April Current Affairs 👉 Click 



Qs 2. हाल ही मे किस देश ने अंगारा - A5' अंतरिक्ष रॉकेट का सफल परीक्षण किया?


रूस ने अंगारा - A5 रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया।

✅कहाँ से - वोस्तोचन कोस्मोड्रोम से,

✅रूस 9 और 10 अप्रैल को दबाव प्रणाली में खराबी और इंजन प्रक्षेपण-नियंत्रण प्रणाली में समस्या होने के कारण रॉकेट टेस्ट लॉन्च को रद्द कर दिया गया था।

✅अंगारा रॉकेट (54.5 मीटर (178.81 फुट) लम्बा तीन चरणों वाला रॉकेट है।

✅इसका वजन लगभग 773 टन है,

✅लगभग 24.5 टन वजन अंतरिक्ष में ले जा सकता है।


Qs 3. अप्रैल 2024 मे जगजीत पवाडिया को अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के कौन से वे कार्यकाल के लिए पुनः चुना गया?


✅जगजीत पवाडिया अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के तीसरे कार्यकाल के लिए पुनः चयनित हुए।

✅भारत को संयुक्त राष्ट्र में कई प्रमुख निकायों के लिए चुना गया है। इसमें वोटिंग के जरिये जगजीत पवाडिया की एक महत्वपूर्ण जीत शामिल है।

✅कार्यकाल - मार्च 2025 से 2030 तक

✅इसके आलावा भारत को निम्न निकायों के लिये चुना गया

✅महिलाओं की स्थिति पर आयोग (2025-2029)

✅संयुक्त राष्ट्र बाल कोष का कार्यकारी बोर्ड (2025-2027)

✅विश्व खाद्य कार्यक्रम का कार्यकारी बोर्ड (2025-2027) & etc.



Qs 4. हाल ही मे मिली जानकारी के अनुसार पर्यटक के रूप अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय कौन बनने वाले है?



पायलट गोपीचंद थोटाकुरा पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय

✅वह अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी Blue Origin के न्यू शेफर्ड - 25 (NS -25) मिशन के लिए चालक दल के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे।

✅गोपी थोटाकुरा हाल ही में वह माउंट किलिमंजारो के शिखर पर गए थे।

✅आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जन्मे हैं।


Qs 5. ISRO प्रमुख S सोमनाथ ने किस वर्ष के लिए चंद्रयान -4 मिशन की योजना बनाई?


✅ISRO प्रमुख S सोमनाथ ने 2040 तक चन्द्रयान-4 मिशन लांच करने की घोषणा की।

✅S सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान परियोजना का आगामी चरण प्रगति पर है, जिसका लक्ष्य भारत के चंद्र अन्वेषण प्रयासों को आगे बढ़ाना है।

✅इस मिशन के जरिये ISRO पहली बार मनुष्य को चाँद की धरती तक पहुँचायेगा।


Qs 6. हाल ही में अदानी ग्रीन एनर्जी ने किस राज्य में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बनाया?


✅अदानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बनाया।

✅कहाँ - खावड़ा, कच्छ जिला, गुजरात

✅क्षेत्रफल - 538 वर्ग किलोमीटर

✅ये क्षेत्रफल में फ्रांस की राजधानी पेरिस के कुल आकार से लगभग पांच गुना बड़ा है।

✅क्षमता - 30 गीगावॉट

✅अडानी ग्रुप का निवेश - 1.5 लाख करोड़ रुपये

✅अडानी ग्रीन एनर्जी के प्रबंध निदेशक (MD) - विनीत जैन

✅Note :- अडानी ग्रुप ने 2030 तक 45 गीगावाट नवीनीकरण ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है।


Qs 7. विश्व व्यापार संगठन (WTO) द्वारा जारी डिजिटल सेवा निर्यात रैंकिंग में भारत किस स्थान पर रहा?


✅डिजिटल रूप से वितरित सेवाओं के निर्यात में भारत चौथे स्थान पर पहुंचा।

✅रिपोर्ट जारीकर्ता - विश्व व्यापार संगठन (WTO)

✅रिपोर्ट का नाम - 'Global Trade Outlook and Statistics'

✅डिजिटल सेवाओं की डिलीवरी के मामले में भारत ने चीन और जर्मनी को पीछे कर दिया

1st-USA

2nd - UK

3rd - आयरलैंड

4th - भारत

5th - चीन

✅भारत ने डिजिटल रूप से वितरित सेवाओं के निर्यात में 17% की छलांग लगाकर 257 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड बनाया।

✅डिजिटल रूप से वितरित सेवाओं का वैश्विक निर्यात 2023 में $4.25 ट्रिलियन तक बढ़ गया।


Qs 8. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति के गोल्ड वालंटियर सर्विस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय भिक्षु कौन बने?


लोकेश मुनि को अमेरिकी राष्ट्रपति के वालंटियर सर्विस 2024 से सम्मानित किया गया.

✅क्यों - सार्वजनिक भलाई और मानवता में उनके योगदान के लिए

✅जैन आचार्य लोकेश मुनि यह सम्मान पाने वाले वे पहले भारतीय भिक्षु बन गए हैं।

✅आचार्य लोकेश मुनि भारत में एक गैर-सरकारी संगठन, अहिंसा विश्व भारत और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक हैं।

✅अमेरिकी राष्ट्रपति का वालंटियर सर्विस पुरस्कार की स्थापना 2003 में जॉर्ज बुश के राष्ट्रपति काल के दौरान हुई थी।

✅यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में कम से कम 500 घंटे की स्वैच्छिक सेवा प्रदान की है


Qs 9. हाल ही मे किसे CBI मे संयुक्त निदेशक के रूप मे नियुक्त किया गया?


IPS अनुराग कुमार को CBI में संयुक्त निदेशक के रूप में नियुक्तकिया गया।

✅किसके द्वारा - कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC)

अनुराग कुमार असम मेघालय कैडर के 1994-बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं।

✅वर्तमान में, वह IG, BPR&D के पद पर तैनात हैं।

✅केंद्रीय जाँच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation - CBI) :-स्थापना - 1963, मुख्यालय - नई दिल्ली, निदेशक - प्रवीण सूद


Qs 10. 13 अप्रैल 2024 को जलियांवाला बाग हत्याकांड की कौन सी वीं वर्षगांठ मनाई गई?


✅जलियांवाला बाग नरसंहार की 105वीं शोकतिथि मनाई गयी।

✅जलियांवाला बाग नरसंहार भारतीय इतिहास की एक दुखद घटना थी जो 13 अप्रैल, 1919 को ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान पंजाब के अमृतसर में हुई थी।

✅जनरल डायर ने अपने सैनिकों को अमृतसर के जलियांवाला बाग में एक निहत्थे सभा पर गोलियां चलाने का आदेश दिया।

✅13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियावाला बाग में लोग डा. सैफद्दीन किचलू और डा. सत्यापाल की गिरफ़्तारी के विरोध में शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.