Qs 1. हाल ही मे 'मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस' कब मनाया गया?
✅मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Human Space Flight) : 12 अप्रैल
✅संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 अप्रैल 2011 के अपने प्रस्ताव में 12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस के रूप में घोषित किया।
✅4 अक्टूबर 1957 को पहला मानव निर्मित पृथ्वी उपग्रह स्पुतनिक-1 बाहरी अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया, जिससे अंतरिक्ष अन्वेषण का रास्ता खुल गया था।
✅12 अप्रैल 1961 को, यूरी गगारिन पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले मानव बने।
12 April Current Affairs 👉 Click
Qs 2. हाल ही मे जारी 'विश्व साइबर अपराध सूचकांक 2024' मे शीर्ष पर कौन सा देश है?
✅विश्व साइबर अपराध सूचकांक 2024 :-
✅भारत साइबर अपराध में 10वें स्थान पर है.
✅शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने 'विश्व साइबर अपराध सूचकांक' संकलित किया है जिसमें लगभग 100 देशों की रैंकिंग की गई है।
1st - रूस
2nd - यूक्रेन
3rd - चीन
4th - अमेरिका
10th - भारत
Qs 3. भारत से EV निर्यात करने वाली पहली बहुराष्ट्रीय कंपनी कौन सी बनी?
✅सिट्रोएन भारत से EV निर्यात करने वाली पहली बहुराष्ट्रीय कंपनी बनीं।
✅फ्रांसीसी वाहन निर्माता Citroën) ने इंडोनेशिया में मेड-इन-इंडिया ë-C3 इलेक्ट्रिक वाहन की 500 इकाइयों का निर्यात करके एक उपलब्धि हासिल की है,
✅जो किसी बहुराष्ट्रीय कार निर्माता द्वारा EV निर्यात करने का पहला उदाहरण है।
✅Note :- हाल ही में Tesla के CEO एलन मस्क ने भारत में आने की घोषणा की है, उम्मीद लगाई जा रही है इससे भारत में TESLA की Entry होने की संभावना है।
Qs 4. हाल ही मे किस देश ने पहली बार सी-डोम डीफेंस सिस्टम तैनात किया?
✅इजरायल ने पहली बार सी-डोम डिफेंस सिस्टम तैनात किया।
✅इजरायल की ओर से इसकी जानकारी देते हुए कहा गया कि पहली बार दक्षिणी शहर इलियट के पास सी-डोम तैनात किया गया है।
✅C-Dome आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली का एक नौसैनिक संस्करण है।
✅Iron Dome दुनिया की सबसे सुरक्षित Air Defence Systems में से एक है।
Qs 5. 15 अप्रैल 2024 से भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास DUSTLIK का आयोजन किया जायेगा?
✅भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास DUSTLIK आयोजित हुआ।
✅कब से - 15 - 28 अप्रैल 2024
✅कहाँ - उज्बेकिस्तान के टर्मेज़ जिले में
✅संस्करण - 5 वां
✅भारतीय सेना की टुकड़ी में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की एक पैदल सेना बटालियन के सैनिक शामिल हैं।
✅पहला संस्करण नवंबर 2019 में उज्बेकिस्तान में हुआ था।
Qs 6. हाल ही मे जारी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग 2024 मे इंजीनियरिंग कैटेगरी में IIT बॉम्बे किस स्थान पर है?
✅IIT बॉम्बे QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में दक्षिण एशिया में शीर्ष पर है।
✅IIT बॉम्बे - 45वें स्थान
✅वहीं QS World University Ranking में भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद (IIN Ahmedabad) ने बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडी कैटेगरी में 22वीं रैंक हासिल की है.
✅इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कैटेगरी में IIT Bombay और IIT Delhi को संयुक्त रूप 45वां स्थान दिया गया है.
Qs 7. हाल ही मे किसे भारत मे ब्रिटेन की पहली महिला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया?
✅ब्रिटेन ने भारत में अपनी पहली महिला उच्चायुक्त लिंडी कैमरून को नियुक्त किया.
✅UK के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र की पूर्व CEO लिंडी कैमरून भारत में देश की पहली महिला उच्चायुक्त के रूप में पदभार संभालेंगी।
✅भारत द्वारा 1954 में विजयलक्ष्मी पंडित को लंदन में अपनी पहली महिला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था।
✅कैमरून पहले इराक और अफगानिस्तान में सेवा दे चुकी हैं।
Qs 8. हाल ही में यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम (USISPI का प्रमुख किसे किया ?
✅पूर्व राजस्व सचिव तरूण बजाज US-इंडिया टैक्स फोरम के प्रमुख नियुक्त किये।
✅US-India Strategic and Partnership Forum(USISPF) ने पूर्व राजस्व सचिव और आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव तरुण बजाज को US इंडिया टैक्स फोरम का प्रमुख नियुक्त किया है।
✅तरुण बजाज 1988 बैच के हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी हैं।
Qs 9. हाल ही मे किस देश मे UPI को बढ़ावा देने के लिए PhonePe की eSewa HAN पोखरा के साथ साझेदारी की?
✅नेपाल में UPI को बढ़ावा देने के लिए PhonePe ने eSewa, HAN पोखरा के साथ साझेदारी की।
✅PhonePe, eSewa और होटल एसोसिएशन ऑफ नेपाल (HAN) पोखरा के सहयो से, नेपाल में Phewa New Year Festival के दौरान UPI को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।
✅11-14 अप्रैल तक चलने वाला यह उत्सव एक मनाया जाने वाला कार्यक्रम है जो स्थानीय और भारतीय पर्यटकों दोनों को आकर्षित करता है।
✅PhonePe :- स्थापना - 2015, मुख्यालय - बैंगलुरु, संस्थापक - समीर निगम
Qs 10. निम्न मे से किस IIT संस्थान ने रोग ट्रैकिंग के लिए नैनो-सेंसर का अनावरण किया?
✅IIT जोधपुर में रोग ट्रैकिंग के लिए नैनो-सेंसर का अनावरण किया।
✅IIT जोधपुर के शोधकर्ताओं ने रोग की प्रगति में महत्वपूर्ण प्रोटीन साइटोकिन्स का तेजी से पता लगाने के लिए एक नैनो-सेंसर विकसित किया है।
✅उद्देश्य - देरी से निदान और रोग की प्रगति में प्रारंभिक चेतावनियों के अभाव के कारण होने वाली उच्च मृत्यु दर से निपटना
Daily Current Affairs in Hindi
#13 #april #currentaffairs #currentaffairsinhindi #hindi_current_affairs #daily_current_affairs #today_current_affairs #live_current_affairs