Type Here to Get Search Results !

12 April 2024 Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. हाल ही मे 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' कब मनाया गया है।


✅राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस (National Safe Motherhood) - 11 अप्रैल

✅इसे मनाने का उद्देश्य महिलाओं की मातृव सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

✅शुरुआत - 11 अप्रैल 2003

✅किसके द्वारा - White Ribbon Alliance India

✅भारत सरकार ने इसे मनाने का फैसला इसलिए लिया ताकि गर्भावस्था और प्रसव को दौरान किसी महिला की मौत न हो।

✅भारत में बच्चे के जन्म के कारण माताओं की मौत के मामले की स्थिति बेहद खराब है।



11 April Current Affairs 👉 Click 



Qs 2. हाल ही मे जारी 'हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2024' मे शीर्ष पर कौन देश है?


✅हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2024 में ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम की स्थिति का अनावरण किया गया।

✅2024 में कम निवेश के कारण भारत में यूनिकॉर्न निर्माण में पहली गिरावट देखी गई।

✅विश्व में सबसे ज्यादा यूनिकॉर्न वाले देश :-

1st - संयुक्त राज्य अमेरिका - 703

2nd - चीन - 340

3rd - भारत - 67

✅हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स ने 53 देशों के 291 शहरों में 1,453 यूनिकॉर्न को सूचीबद्ध किया है 


Qs 3. हाल ही मे ISRO के किस मिशन को अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए 2024 जॉन एल. "जैक" स्विगर्ट, जूनियर पुरस्कार जीता?


✅ISRO के चंद्रयान-3 मिशन को अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए प्रतिष्ठित जॉन एल. "जैक" स्विगर्ट, जूनियर पुरस्कार मिला।

✅ किसके द्वारा - अमेरिका के स्पेस फाउंडेशन द्वारा

✅Note :- हाल ही में चंद्रयान-3 के लिए ISRO को एविएशन वीक लॉरेट्स अवॉर्ड भी मिला।

✅चंद्रयान-3 मिशन:-

✅कब लांच - 14 जुलाई 2023

✅रॉकेट - LVM3-M4

✅कब पहुँचा - 23 अगस्त 2023

✅मिशन लागत - ₹615 करोड़

✅इसके जरिये भारत चन्द्रमा के दक्षिणी हिस्से पर Soft Landing करने वाला पहला देश बना।


Qs 4. 9-17 अप्रैल 2024 तक किस मंत्रालय ने 'शक्ति - संगीत और नृत्य महोत्सव' का आयोजन किया?


✅संगीत नाटक अकादमी ने 'शक्ति - संगीत और नृत्य का महोत्सव' आयोजित किया।

✅कब - 9 से 17 अप्रैल 2024

✅कहाँ - भारत भर के 7 शक्तिपीठों में

✅कामाख्या मंदिर, गुवाहाटी से शुरू होकर, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, झारखंड के मंदिरों को शामिल करते हुए, मध्य प्रदेश में मां हरसिद्धि मंदिर, उज्जैन में समाप्त होता है।

✅संगीत नाटक अकादमी प्रदर्शन कला की राष्ट्रीय अकादमी और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की एक स्वायत्त संस्था है।


Qs 5. हाल ही मे राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम का कोच किसे नियुक्त किया गया?


हरेंद्र सिंह को राष्ट्रीय महिला हॉकी कोच नियुक्त किया गया।

✅पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हरेंद्र सिंह को हॉकी इंडिया ने वरिष्ठ राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के कोच के रूप में चुना है।

✅उन्हें 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक तक के लिए कोच नियुक्त किया जाएगा।

✅हरेंद्र सिंह हॉलैंड के जेनेके शोपमैन की जगह लेंगे।

✅ये इससे पहले भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, तथा महिला हॉकी टीम के कोच रह चुके हैं।


Qs 6. लक्षद्वीप मे शाखा खोलने वाला पहला निजी बैंक कौन सा बना?


HDFC बैंक लक्षद्वीप में शाखा खोलने वाला पहला निजी बैंक बना।

✅निजी ऋणदाता HDFC बैंक ने लक्षद्वीप के कवरत्ती द्वीप में एक शाखा खोली है।

✅HDFC बैंक :- स्थापना - 1994, मुख्यालय - मुंबई, CEO & MD - शशिधर जगदीशन


Qs 7. भारत ने लगातार कौन सी वीं बार WTO मे शांति खंड लागू किया?


✅भारत ने लगातार पांचवीं बार WTO में शांति खंड लागू किया।

✅भारत ने Marketing Year 2022-23 के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक चावल सब्सिडी का हवाला देते हुए एक बार फिर लगातार पांचवीं बार विश्व व्यापार संगठन (WTO) में शांति खंड का उपयोग किया है।

✅2022-23 में भारत का चावल उत्पादन 52.8 बिलियन डॉलर था, जिसमें कुल 6.39 बिलियन डॉलर की सब्सिडी थी, जो 10% घरेलू समर्थन सीमा से 2% अधिक (यानि 12%) थी।

✅हालांकि यह उल्लंघन था लेकिन शांति खंड समझौते के तहत दंड लागू नहीं होता है।

✅भारत ने खाद्य सब्सिडी सीमा निर्धारित करने वाले फॉर्मूले में संशोधन की लगातार वकालत की है क्योंकि वो 1986-88 का बनाया हुआ है जो कि बहुत पुराना है।


Qs 8. हाल ही मे जारी WHO की रिपोर्ट के अनुसार हेपेटाइटिस B और C के मामले मे भारत किस स्थान पर है?



✅WHO की रिपोर्ट के अनुसार हेपेटाइटिस B और C के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है।

✅9 अप्रैल को जारी WHO की ग्लोबल हेपेटाइटिस रिपोर्ट 2024 के अनुसार, 2022 में वैश्विक स्तर पर 254 मिलियन लोग हेपेटाइटिस B से संक्रमित थे, और 50 मिलियन लोग हेपेटाइटिस C से संक्रमित थे।

1st - चीन (35 मिलियन संक्रमण)

2nd - भारत (29.8 मिलियन संक्रमण)

✅हेपेटाइटिस यकृत (Liver) की सूजन है जो विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है और घातक हो सकती है।


Qs 9. हाल ही मे बजरनी बेनेडिक्टस को कहाँ का नया प्रधानमंत्री बनाया गया?


✅बजरनी बेनेडिक्टसन ने 9 अप्रैल 2024 को प्रधान मंत्री के रूप में पदभार संभाला।

आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडॉटिर ने इस्तीफा दिया।

✅आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडॉटिर ने इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की घोषणा की है।

✅आइसलैंड :- राजधानी - रेक्जाविक, मुद्रा - आइसलैंडिक क्रोना

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.